For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

The Elephant Whisperers के बोमन और बेली को ऑस्कर के साथ देख इमोशनल हुए फैंस

05:33 PM Mar 23, 2023 IST | Prasidhi
the elephant whisperers के बोमन और बेली को ऑस्कर के साथ देख इमोशनल हुए फैंस

एक डॉक्यूमेंट्री जिसने भारत का नाम दुनिया में रोशन कर दिया। कार्तिकी गोंसाल्वेस के डायरेक्शन में बनी ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को जिसने भी देखा इस डॉक्यूमेंट्री का दिवाना हो गया और हो भी क्यों ना इस खूबसूरत डॉक्यूमेंट्री ने सभी को जानवरों खासकर की हाथियों से प्यार करने पर मजबूर कर दिया था। हाल ही में इस डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ (The Elephant Whisperers) ने ऑस्कर जीता है। इस जीत को हासिल करने के बाद ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की डायरेक्टर ने घर वापसी कर ली है। वापसी के साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है।

Advertisement

मेन किरदारों के साथ शेयर की ऑस्कर की तस्वीर

कार्तिकी गोंसाल्वेस ने डॉक्यूमेंट्री के मेन किरदार बोमन और बेली को अपनी इस खुशी में शामिल किया। इस तस्वीर में बोमन और बेली ऑस्कर की ट्रॉफी लिए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए कार्तिकी लिखती हैं, ‘हमें अलग हुए चार महीने हो चुके हैं और अब मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं घर पर हूं।’

बोमन और बेली को मिला सम्मान

बता दें कि, ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ में टाइगर रिजर्व के एलिफेंट कैंप की कहानी को दिखाया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री को देखने के बाद ऑस्कर टीम हैरान थी कि, लोग जानवरों से बात और उनकी फीलिंग्स कैसे समझ जाते हैं। ये डॉक्यूमेंट्री भारत की एक पुरानी परंपरा को दर्शाती है। आपको बता दें कि, 15 मार्च 2023 को तामिलनाडु सरकार की तरफ से बोमन और बेली को सम्मान मिला है। इसमें उन्हें एक-एक लाख रुपये का चेक, एक शील्ड और शॉल भेंट की गई है।

.