होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

MP News: परिवार ने शहर में पढ़ाई करने नहीं भेजा, युवक ने मुंह में पटाखा फोड़कर कर दे दी जान

05:07 PM Apr 24, 2023 IST | Sanjay Raiswal

श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बड़े शहर में पढ़ाई की चाह और आर्थिक तंगी की मार से परेशान होकर एक युवक ने मुंह में पटाखा फोड़कर सुसाइड़ कर लिया है। बताया जा रहा है कि आगे की पढाई के लिए पैसे न होने के चलते युवक ने आत्महत्या का कदम उठाया है। जानकारी के अनुसार, श्योपुर के रहने वाले मृतक ब्रजेश प्रजापति (24) बीएससी का छात्र था। ब्रजेश के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। वह पढ़ाई के लिए बड़े शहर में जाना चाहता था। लेकिन उसके परिवार ने पैसों की तंगी के चलते उसे उच्च अध्ययन के लिए एक बड़े शहर में नहीं भेजने का फैसला किया था। जिसके बाद से वह तनाव में था। रविवार को उसने मुंह में पटाखा फोड़कर आत्महत्या कर ली।

घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया मृतक ब्रजेश प्रजापति पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक मुद्दों को लेकर तनाव था। पढ़ाई को लेकर बहुत परेशान होने के बाद यह कदम उठाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ब्रजेश ने सुबह करीब 9 बजे शौचालय जाकर अपने मुंह में ‘सुतली’ बम पटाखा फोड़ा। आवाज सुनकर परिवार के सदस्य दौड़े। लथपथ हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ब्रजेश के बड़े भाई हृदयेश ने बताया कि उसका भाई पढ़ाई में अच्छा था और स्थानीय कॉलेज में बीएससी का छात्र था। उन्होंने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वे ब्रजेश को पढ़ाई के लिए किसी बड़े शहर में नहीं भेज सकते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच चल रही है।

Next Article