For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

कॉन्टेक्ट लेंस लगाने वाले रखे इन बातों का ख्याल, वरना खोनी पड़ सकती है आंखों की रोशनी

04:21 PM Feb 27, 2023 IST | Prasidhi
कॉन्टेक्ट लेंस लगाने वाले रखे इन बातों का ख्याल  वरना खोनी पड़ सकती है आंखों की रोशनी

Eye Care Tips: इन दिनों फैशन की दुनिया में अपडेटेड रहने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते हैं। वहीं फैशन में लेंस काफी पॉपुलर हैं, कई लोग जिन्हें नजर का चश्मा लगा हुआ है वो भी लेंस लगाना प्रीफर करते हैं। लेकिन लेंस के कई फायदें हैं तो कई नुक्सान भी हैं। आज हम लेंस की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि, हाल में एक खबर सामने आई थी कि रिडा में रहने वाले एक युवक की नजर रातो रात कमजोर हो गई वजह रात में कॉन्टेक्ट लेंस लगाकर सोना। ऐसी ही कुछ घटनाओं की जानकारी के बाद कॉन्टेक्ल लेंस लगाने के सही तरीके जान लेना जरूरी है। ताकि आंखों से जुड़ी किसी भी तरह की तकलीफ से बचा जा सके।

Advertisement

क्या है सोते समय लेंस लगाने के नुक्सान

Eye Care Tips: अगर आप सोते समय लेंस लगाते हैं तो इससे आपकी कॉर्निया को गंभीर इंफेक्शन हो सकता है। ऐसे इनफेक्श का इलाज काफी मुश्किल है। कुछ ऐसे भी इंफेक्शन नोटिस हुए हैं जो इतने खतरनाक होते हैं कि आंखों से दिखाई देना तक बंद हो जाता है। आपको बता दें लेंस उन ही लोगों के लिए सही है जिन्हें सही तरह से लेंस की केयर करनी आती हो। जिन लोगों की आंखों में सूखेपन की शिकायत होती है, उन्हें कॉन्टेक्ट लेंस नहीं लगाना चाहिए। जो लोग बहुत ज्यादा देर स्क्रीन देखकर काम करते हैं। उन्हें भी कॉन्टेक्ट लेंस के मुकाबले चश्मा प्रिफर करना चाहिए।

Eye Care Tips: इन बातों का रखे ख्याल

कॉन्टेक्ट लेंस लगाने वाले ध्यान रखे कि, लेंस को केवल पानी से धोना काफी नहीं है। लेंस को उसके सॉल्यूशन से ही साफ करना चाहिए। लेंस कभी भी 6 से 8 घंटे से ज्यादा नहीं लगाना चाहिए। ज्यादा देर लगाने से आपकी आंखओं को एलर्जी का सामना भी करना पड़ सकता है। सिर्फ लेंस ही नहीं उस केस को भी साफ करना चाहिए। नहाते या सोते समय लेंस लगाने से बचना चहिए।

.