For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Rajasthan Exit Poll : राजस्थान में किसके पास होगी सत्ता की चाबी! जानें- एग्जिट पोल में किसके पक्ष में आए परिणाम

06:21 PM Nov 30, 2023 IST | Sanjay Raiswal
rajasthan exit poll   राजस्थान में किसके पास होगी सत्ता की चाबी  जानें  एग्जिट पोल में किसके पक्ष में आए परिणाम

Rajasthan Exit Poll : राजस्थान में सत्ता की चाबी किसके पास होगी, इसका खुलासा तो 3 दिसंबर को होगा। दोनों ही पार्टियां अपनी जीत का दाव कर रही है। प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस का मामना है कि उसे स्पष्ट बहुमत मिलेगा। सरकार बनाने के लिए किसी अन्य दल के साथ जोड़तोड़ की जरूरी नहीं पड़ेगी।

Advertisement

वहीं बीजेपी का दावा है कि वह 130 से ज्यादा सीटें जीतेगी। लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल्स से राजस्थान के चुनावों में जनता का मूड जरूर पता चलने वाला है। सबकी नजरें अब एग्जिट पोल्स पर हैं। हालांकि, चुनावों के नतीजे तो 3 दिसंबर को आने हैं। राजस्थान में किसकी सरकार बन सकती है। चुनाव के दौरान आने वाले ओपिनियन पोल से चुनाव बाद के एग्जिट पोल कितने बदले। राजस्थान में सत्ता बदलेगी या मौजूदा सरकार पर लोग फिर से भरोसा जता सकते हैं। ये हम एग्जिट पोल का औसत यानी पोल ऑफ पोल्स में बताएंगे।

एग्जिट पोल के नतीजों से पहले क्या बोले सीएम गहलोत…

एग्जिट पोल से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि एग्जिट पोल चाहे कुछ भी कहें, राजस्थान में सरकार कांग्रेस की बन रही है। बीजेपी पांच राज्यों में से किसी में भी नहीं जीत रही। इस बार राजस्थान सरकार दोहराएगी, इसके तीन कारण हैं। पहला कारण यह है कि सरकार के खिलाफ कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है। दूसरा ये है कि मुख्यमंत्री के बारे में सबकी एक ही राय है। बता दें कि राजस्थान में 200 विधानसभा सीट हैं। साल 1993 के बाद से हर बार सरकार बदलने का रिवाज है। 2018 में भी यह सिलसिला जारी रहा।

न्यूज 18 के सर्वे में भाजपा को बहुमत

राजस्थान विधानसभा चुनाव में न्यूज 18 के सर्वे के मुताबिक प्रदेश में भाजपा को 100 से 110 सीटों पर जीत मिल सकती है। इसके अलावा 74 सीटों के साथ कांग्रेस दूर रह जाएगी। अन्य के खाते में 14 सीटों का अनुमान है। इस तरह राजस्थान के रण में कमल खिलने की तैयारी है।

कांग्रेस को मिल रही 62 से 85 सीटें

जन की बात के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 100-122, कांग्रेस को 62 से 85, अन्य को एक भी सीट नहीं दी गई है। राज्य में कुल 200 सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए 101 सीटों की जरूरत है।

AxisMyIndia के सर्वे में कांग्रेस को बढ़त…

आज तक-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में भाजपा 80 से 100 सीटें लाती नजर आ रही है, यहां कांग्रेस के खाते में 86 से लेकर 106 सीटें जाने का अनुमान है। यदि वोट शेयर की बात करें तो इस मामले में भी कांग्रेस आगे हैं, पार्टी को 42 प्रतिशत वोट शेयर मिलता नजर आ रहा है, जबकि बीजेपी के खाते में 41 प्रतिशत वोट शेयर जा सकता है।

TV9-पोल स्टार्ट के एग्जिट पोल में BJP को 100 से 110 सीटें

TV9-भारतवर्ष पोल स्टार्ट के एग्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में भाजपा 100 से 110 सीटें लाती नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस को 90 से लेकर 100 सीटें जाने का अनुमान है। जबकि अन्य के खाते में 5 से 15 सीटें जा सकती है।

 राजस्थान में पी मार्क के सर्वे के अनुसार राजस्थान में भाजपा को 105-125 सीटें। कांग्रेस को 69-81 सीटें और अन्य 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है।

वहीं टाइम्स नाऊ-ईटीजी के सर्वे के मुताबिक, राजस्थान में भाजपा बढ़त में दिख रही है। भाजपा को 110-128 सीटें मिल रहीं हैं तो वहीं कांग्रेस को 56 से 72 सीटें और अन्य 13 से 21 सीटें मिलने का अनुमान है।

.