होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

मानसरोवर सिटी पार्क में कल से शुरू होगी एंट्री फीस, वाहनों पर भी लगेगा पार्किंग शुल्क, इन्हें मिलेगी छुट 

11:25 AM Mar 08, 2023 IST | Supriya Sarkaar

जयपुर। राजधानी के मानसरोवर सिटी पार्क में कल से एंट्री फीस लागू होगी। 9 मार्च से ये शुल्क लागू किए जा रहे हैं। वहीं पार्किंग के लिए भी अब फीस देनी होगी। सिटी पार्क में जाने के (City Park Entry Fee) लिए हर व्यक्ति को अब 20 रुपए का टिकट लेना होगा। बता दें कि सिटी पार्क के प्रतिदिन हजारों लोग विजिट करने आते हैं। वहीं विकेंड पर यह संख्या दोगुनी हो जाती है। पार्क में पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था भी की गई है। 

इस समय मिलेगी छुट 

हालांकि सुबह 6 से 9 बजे तक मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। वहीं 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की एंट्री फ्री होगी। इसके अलावा जो लोग रोजाना पार्क में घुमना चाहते हैं, उनके लिए भी अलग से सुविधा की गई है। रोजाना घूमने वालों के लिए वार्षिक पास की सुविधा की गई है। इसके लिए 999 रुपए का पास लेना होगा। बता दें कि सिटी पार्क बनने के बाद अब तक यहां फ्री एंट्री थी। पार्किंग पर भी किसी प्रकार की शुल्क नहीं रखा गया था। 

ये रहेगा शुल्क चार्ट 

प्रवेश प्रति व्यक्ति : 20 रुपए 

पार्किंग टू व्हीलर: 20 रुपए (3 घंटे) 

फोर व्हीलर: 50 रुपए (3 घंटे) 

शूटिंग प्री वेडिंग: 10 हजार प्रति दिन 

फिल्म/सीरियल: 50 हजार प्रति दिन 

वार्षिक पास प्रति वर्ष: 999 रुपए

पार्क का उद्घाटन 

सिटी पार्क का उद्घाटन 21 अक्टूबर 2022 को किया गया था। सीएम अशोक गहलोत ने पार्क के फेज-1 का निर्माणकार्य पूरा होने पर इसका उद्घाटन किया था। फिलहाल फेज-2 का कार्य (City Park Entry Fee) जारी है। 110 करोड़ की इस परियोजना का निर्माण कार्य अपने दूसरे चरण में चल रहा है। फिलहाल 55 करोड़ के विकास कार्य हो चुके हैं। 

गंदगी फैलाने पर जुर्माना 

पार्क की सुंदरता और हरियाली को बरकरार रखने के लिए अब जुर्माने का प्रावधान भी किया जा रहा है। आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि पार्क को नुकसान पहुंचाने या गंदगी फैलाने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। स्क्लप्चर पर बैठने, बिजली के उपकरण छेड़ने या पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाने पर हर बार 1 हजार रुपए (Entry fee of City Park) और प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन या गंदगी फैलाने, फूल तोड़ने पर हर बार 50 रुपए का जुर्माना शुल्क वसूल किया जाएगा। आयुक्त ने आमजन से पार्क की खूबसूरती को बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

(Also Read- सिटी पार्क में 9 मार्च से 20 रुपए प्रवेश शुल्क, पौधों को नुकसान पहुंचाया तो लगेगा 1000 रुपए जुर्माना)

Next Article