For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

राजधानी में छठ पर्व को लेकर उत्साह, नहाय-खाय के साथ आज से छठ पूजा

बिहार-यूपी व झारखंड का लोक पर्व छठ जयपुर में भी मनाया जाएगा। त्योहार की शुरुआत शुक्रवार से होगी। यह पर्व 20 नवंबर तक चलेगा। राजधानी जयपुर में भी पूर्वांचल के लोगों की ओर से छठ पर्वधूमधाम से मनाया जाएगा।
09:42 AM Nov 17, 2023 IST | BHUP SINGH
राजधानी में छठ पर्व को लेकर उत्साह  नहाय खाय के साथ आज से छठ पूजा

जयपुर। बिहार-यूपी व झारखंड का लोक पर्व छठ जयपुर में भी मनाया जाएगा। त्योहार की शुरुआत शुक्रवार से होगी। यह पर्व 20 नवंबर तक चलेगा। राजधानी जयपुर में भी पूर्वांचल के लोगों की ओर से छठ पर्वधूमधाम से मनाया जाएगा। द ऑल अपॉर्चुनिटी इन इंडिया संस्था के अध्यक्ष पिंटू कुमार साहनी ने बताया कि शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत होगी। शनिवार को खरना होगा, रविवार को शाम को ढलते सूर्य को अर्घ दिया जाएगा।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Tulsi Vivah 2023: इस दिन कराई तुलसी का विवाह, ये शुभ मुहूर्त, जानें सही विधि और महत्व

्सोरमवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ देकर व्रत का समापन किया जाएगा। जयपुर में कई इलाकों में छठ महापर्व का आयोजन होगा। इनमें वीकेआई रोड नंबर 17, रोड नंबर 6, विद्याधर नगर, झोटवाड़ा पावर हाउस के पास शिव मंदिर, कामा खोरा बिसल, झोटवाड़ा में लक्ष्मी नगर निवारू रोड, सुदर्शनपुरा, सांगानेर कालवाड़ रोड रावण गेट आदि जगह शामिल है।

यहां खड्‌डा बनाकर व्रत करने वाले लोगों की ओर से सूर्य की उपासना की जाएगी। संतान की दीर्घायु, सौभाग्य और खुशहाली जीवन के लिए की कामना की जाएगी। वहीं, झोटवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अखंड महादेव मंदिर प्रांगण में छठ महापर्व का आयोजन किया जाएगा। रविवार शाम यहां स्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा।

अखंड महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित रविंद्र मिश्रा और महामंत्री हरेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर समिति की तरफ से छठ पर्व करने वालों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:-Chhath Puja 2023: कब है छठ पूजा!, जानें 4 दिन के इस पर्व को किस दिन क्या पड़ेगा

.