For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Bawaal का इमोशल ट्रेलर हुआ रिलीज, बंद कमरे में कैद हुई वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की लवस्टोरी, Video देखकर उड़ जाएंगे होश

05:18 PM Jul 05, 2023 IST | Mukesh Kumar
bawaal का इमोशल ट्रेलर हुआ रिलीज  बंद कमरे में कैद हुई वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की लवस्टोरी  video देखकर उड़ जाएंगे होश

Bawaal: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) की आगामी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बवाल' (Bawaal) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 27 जुलाई 2023 को OTT प्लेटफॉर्म में रिलीज होगी। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी पहली बार इस मूवी के जरिए एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करेगी।

Advertisement

https://sortdYoutubeEmbed/9tbOxIbVsxQ

यह खबर भी पढ़ें:-Aamir Khan ने बनाया धमाकेदार वापसी का प्लान, राजकुमार हिरानी के साथ मिलाया हाथ

फिल्म निर्माता ने 5 जुलाई 2023 को 'बवाल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे देखने के बाद फैंस क्रेजी हो गए है, इस मूवी का ट्रेलर लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है, वाकई में इस मूवी के ट्रेलर ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। फैंस इस मूवी के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक मिनट से ज्यादा लंबे ट्रेलर में किरदारों के बीच प्यार, रोमांस और जंग को दिखाया गया है। इसमें द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कंसंट्रेशन कैंप में मोनोक्रोम में एक दिल दहला देने वाला सीन भी दिखाया गया है।

प्राइम वीडियो ने ट्विटर पर टीजर शेयर किया और इसे कैप्शन दिया: "प्यार कभी भी आसानी से नहीं मिलता है, बवाल के लिए तैयार हो जाइए, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित बवाल 21 जुलाई को प्राइम पर उपलब्ध होगा।"

ट्रेलर ने नजर आया जाह्नवी इमोशल अंदाज
इस मूवी के ट्रेलर में जाह्नवी कपूर का इमोशल अंदाज नजर आई हैं- मैंने अपने रिश्ते को समझने में बहुत समय लगा दिया है, जब समझ में आया तो खोने का वक्त आ गया। इसी के साथ स्क्रीन पर लिखा हुआ आता है- प्यार इतनी आसानी से नहीं मिल जाता है। बता दें कि फिल्म बवाल के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं। ये फिल्म आगामी 21 जुलाई 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो होगी। इस मूवी की शूटिंग पेरिस में हुई है, वहीं वरुण धवन एक टीचर के किरदार में नजर आ रहे हैं। ये दूसरे विश्व युद्ध के दौरान की एक लव स्टोरी है, जो दर्शकों को इमोशनल कर देगी।

.