For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

बाल-बाल बची 137 यात्रियों की जान, Indigo की फ्लाइट में खराबी के चलते कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग 

11:15 AM Apr 04, 2023 IST | Jyoti sharma
बाल बाल बची 137 यात्रियों की जान  indigo की फ्लाइट में खराबी के चलते कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग 

बंगलूरू। देश में आज एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। दरअसल इंडिगो (Indigo) फ्लाइट में कुछ तकनीकी समस्या आ गई थी। जिसके चलते उससे इमरजेंसी लैंडिंग पर आना पड़ा। इस फ्लाइट में 137 यात्री सवार थे। जिनकी जान जोखिम में पड़ गई। हालांकि पायलट की सूझबूझ से फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

Advertisement

बंगलूरू से वाराणसी उड़ान भर रही थी Indigo फ्लाइट 

मामला बंगलुरु से वाराणसी जाने वाली इंडिगो (Indigo) की 6E897 फ्लाइट का है। इस फ्लाइट में 137 यात्री सवार थे। जैसे ही फ्लाइट बेंगलुरु से वाराणसी को उड़ान भरने के लिए रवाना हुई। इसके कुछ देर बाद ही पायलट को फ्लाइट में तकनीकी खामी का पता चला। इसके बाद पायलट ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराने के बारे में सोचा। ATC से बात करने के बाद पायलट ने विमान को तेलंगाना के शमशाबाद हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग पर उतारा।

Indigo की इस फ्लाइट के केबिन प्रेशन में थी खामी 

फ्लाइट के कैप्टन का कहना है कि जैसे ही indigo की फ्लाइट ने उड़ान भरने के लिए टेकऑफ किया तो पायलट को फ्लाइट में कुछ कमी महसूस हुई। जांच करने पर पाया कि विमान के केबिन प्रेशर में खामी थी। इसलिए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

बता दें कि बीते दिन भी बंगलुरु से अबू धाबी के लिए जाने वाली एतिहद एयरवेज की फ्लाइट EY236 में भी कुछ तकनीकी खामी आ गई थी। जिसके बाद उसकी वापस बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

इसलिए होती है इमरजेंसी लैंडिंग 

बता दें कि अगर विमान में कोई समस्या होती है या कुछ ऐसी स्थिति आ जाती है जिससे विमान को अचानक रोकना पड़ता है। तो फिर इमरजेंसी लैंडिंग का ऑप्शन चुना जाता है। आपको बता दें कि फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग भी तीन तरह की होती है। फोर्स लैंडिंग, प्रिकॉशनरी लैंडिंग और डिचिंग।

1- इसमें से फोर्स लैंडिंग को आमतौर पर इंजन फेल होने पर किया जाता है।

2- प्रिकॉशनरी लैंडिंग को विमान में फ्यूल की कमी, मौसम में खराबी या  किसी यात्री की तबीयत खराब होने पर की जाती है।

3- डिचिंग उसे कहते हैं जब इमरजेंसी में फ्लाइट को पानी की सतह पर उतारा जाए।

.