होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Bigg Boss OTT 2 में आते ही एल्विश यादव ने मचाया धमाल, फैंस ने कहा यही है इस साल का विनर

01:48 PM Jul 23, 2023 IST | Prasidhi

Bigg Boss OTT 2 इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो को लोगों से काफी प्यार मिल रहा है। इस सीजन में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स आए हैं। बेबिका ध्रुव, जद हदीद, अविनाश सचदेव, फलक नाज, पूजा भट्ट जैसे कंटेस्टेंट्स की वजह से शो की टीआरपी वैसे ही बनी रहती है। वहीं अब वाइल्ड कार्ड एंट्री एल्विश यादव और आशिका भाटिया ने भी शो में तड़का लगा दिया है। आपको बता दें कि, एल्विश यादव के आने के बाद फैंस का क्रेस शो के प्रति और भी बढ़ गया है।

एल्विश यादव है लोगों की पहली पसंद

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर एल्विश यादव जिस दिन से शो में एंटर हुए हैं उस दिन से पूरा गेम अपने हाथों में कर लिया है। यही नहीं एल्विश बेहद कम समय में सबके पसंददीदा खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसा तहलका मचाया है कि मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान जैसे सितारों तक को पीछे छोड़ दिया है। हाल ये है कि एल्विश के फैंस ने उन्हें 'बिग बॉस ओटीटी 2' का विनर तक घोषित कर दिया है।

ट्रेंडिग चल रहे हैं एल्विश यादव

एल्विश यादव का लोगों के बीच में क्रज इस कदर है कि, सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उन्हें पहले से ही विनर घोषित कर दिया है। कुछ ने उन्हें असली किंग तक बता दिया है। दरअसल, 'बिग बॉस ओटीटी 2' के लिए एलिमिनेशन राउंड के लिए वोटिंग होनी थी। रिपोर्ट्स के आधार पर उन्हें 6.5 मिलियन से ज्यादा वोट मिले हैं। दूसरे पायदान पर अभिषेक मल्हान और तीसरे पर जिया शंकर हैं।

बेघर हुए ये दो खिलाड़ी

इस हफ्ते बिग बॉस के खिलाड़ियों को बड़ा झटका लगा है। असल में इस हफ्ते डबल एविक्शन होगा। खबरों की माने तो जद हदीद और फलक नाज का शो से पत्ता कट जाएगा। वही दूसरी ओर देखे तो लोगों का कहना है कि, आशिका भाटिया के भी घर से बेघर हो सकती हैं।

Next Article