होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Elon Musk फिर बने दुनिया में सबसे अमीर, Arnault को पछाड़कर हासिल किया नंबर-1 का ताज

11:41 AM Jun 01, 2023 IST | Mukesh Kumar

Elon Musk richest in the world : दुनिया में सबसे अमीरों की लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। टेस्ला सीईओ एलन मस्क एकबार फिर से दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति बन गए है। उन्होंने दुनिया के सबसे रईस बर्नार्ड अर्नाल्ट को पछाड़कर नंबर वन का ताज हासिल कर लिया है। पिछले 24 घंटों में एलन मस्क की संपत्ति में उछाल के साथ कुल नेटवर्थ बढ़कर 192 अरब डॉलर हो गया है और वहीं बर्नार्ड अर्नाल्ट 187 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे पायदान पर खिसक चुके है।

यह खबर भी पढ़ें:-9 साल में हिट रही हैं मोदी सरकार की ये 5 योजनाएं, किसान और गरीब लोगों को मिली बड़ी राहत

1 दिन में इतनी बढ़ी मस्क की संपत्ति

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, टेस्टा के सीईओ एलन मस्क की संपत्ति में 24 घंटे के अंदर 6.98 अरब डॉलर उछली है। इसके साथ ही उन्होंने एकबार फिर से नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। वहीं बर्नार्ड अर्नाल्ट 187 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे पायदान पर खिसक चुके है। बता दें कि दिसंबर 2022 में एलन मस्क दूसरे नंबर पर खिसक गए थे।

2023 में इतना बढ़ा मस्क की कमाई का नेटवर्थ

बता दें कि साल 2022 एलन मस्क के लिए बुरा साबित हुआ है। वो इस साल में सबसे ज्यादा दौलत गवांने के मामले में टॉप रहे थे, लेकिन साल 2023 मस्क के लिए लक्की रहा है। इस साल की शुरुआत में उनकी कंपनी के शेयरों में तेजी के चलते नेटवर्थ में इजाफा देखने को मिल रहा था। 2023 में अबतक टेस्टा के सीईओ की संपत्ति में 50.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि नंबर वन की कुर्सी से दूसरे नंबर पर खिसके बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में इस साल अब तक 23.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

टॉप-10 की लिस्ट से बाहर हुए मुकेश अंबानी
दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में शुमार मुकेश अंबानी टॉप-10 की लिस्ट से बाहर हो चुके है। 84.7 अबर डॉलर की नेटवर्थ के साथ रिलायंस चेयरमैन दुनिया के 13वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनही संपत्ति में बीते 24 घंटे में 1.73 बियियन डॉलर की गिरावट आई है।

Next Article