For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

50 दिनों में बीजेपी की सरकार…ERCP के सवाल पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- पानी राज्य का विषय

आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान राजधानी जयपुर पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि आने वाले 50 दिनों में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी।
05:50 PM Oct 08, 2023 IST | Kunal Bhatnagar
50 दिनों में बीजेपी की सरकार…ercp के सवाल पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले  पानी राज्य का विषय

Union Minister Dharmendra Pradhan's visit to Rajasthan: आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान राजधानी जयपुर पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए राज्य सरकार पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि आने वाले 50 दिनों में राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी। मैं पिछले कई सालों के राजनीतिक विश्लेषण करते हुए जिम्मेदारी से कह सकता हूं कि राजस्थान की जनता मन बना चुकी है और जब चुनाव के नतीजे आएंगे, वो सच सबके सामने होगा।

Advertisement

महिला सुरक्षा को लेकर खड़े किए सरकार पर सवाल

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुआ कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में इस राजस्थान में महिलाओं का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है… पिछले 5 सालों में 19 बार राज्य सरकार की परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं…ये घटनाएं युवाओं को दिशाहीन कर देती हैं…राजस्थान में किसानों की स्थिति सबसे खराब है।

50 दिनों में बीजेपी की सरकार होगी

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मैं लंबे समय बाद जयपुर आया हूं। आने वाले 50 दिनों में बीजेपी की सरकार होगी। आज 8 अक्टूबर को मैं आपसे मिल रहा हूं। आने वाले दिनों में किसी भी समय आचार संहिता की घोषणा कर दी जायेगी। मैंने राजस्थान का राजनीतिक विश्लेषण किया है। राजस्थान की जनता का मन बन गया है। 2018 में कई वादे करके कांग्रेस पार्टी प्रदेश के लिए कुछ नहीं कर रही है। एक वर्ष में लगभग 32,000 बलात्कार की घटनाएँ हुईं। पिछले 5 साल में 19 बार भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हुए। इससे गरीब बच्चों का आत्मविश्वास कमजोर हुआ। लाल डायरी के नाम से राजस्थान देश भर में बदनाम हो रहा है।

राजस्थान में एक प्रसंग बन गया बिजली संकट

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज राजस्थान में एक प्रसंग बन गया है कांग्रेस सरकार ने तुष्टीकरण के सभी मापदंडों को पार कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी आज प्रदेश में एक बड़ी ताकत है। जनता ने भ्रष्ट सरकार को हटाने का मन बना लिया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जातीय जनगणना के सवाल पर कहा कि राज्य सरकार अब लोगों को प्रलोभन दे रही है। एनसीआरबी की रिपोर्ट में दलित अपराध में राजस्थान नंबर एक पर है। ईआरसीपी पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पानी राज्य का विषय है। इसके लिए राज्य को पहल करनी चाहिए।

.