For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

नागालैंड, त्रिपुरा, मेघालय विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज चुनाव आयोग करेगा ऐलान

10:53 AM Jan 18, 2023 IST | Jyoti sharma
नागालैंड  त्रिपुरा  मेघालय विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज चुनाव आयोग करेगा ऐलान

देश के उत्तर पूर्व के 3 राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के विधानसभा चुनावों का आज ऐलान होगा। निर्वाचन आयोग आज दोपहर 2.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेगा। इस प्रेस कांफ्रेंस में त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

Advertisement

तीनों राज्यों में 60-60 विधानसभा सीटें

बता दें कि इन तीनों राज्यों के विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। जिसके लिए अब निर्वाचन आयोग इनके चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। पिछले चुनावों की बात करें तो साल 2018 में त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों के चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की थी। वहीं मेघालय में भी 60 विधानसभा सीटें हैं, साल 2018 के चुनाव में यहां पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी हालांकि उसे बहुमत नहीं मिला था। यहां पर कांग्रेस और भाजपा के समर्थन में नेशनल पीपुल्स पार्टी की सरकार है।

मेघालय में एक ही गठबंधन में भाजपा-कांग्रेस

खास बात यह है कि मेघालय में दो चिर प्रतिद्वंदी पार्टियां भाजपा और कांग्रेस एक ही गठबंधन में है। हालांकि इस बार भाजपा ने ऐलान किया है कि वह मेघालय की पूरी 60 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। बात अगर नागालैंड की करें तो यहां पर भी 60 विधानसभा सीटें हैं। यहां पर नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की सरकार है। लेकिन इस बार साल 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

.