For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड का चुनावी कैलेंडर जारी, 2 मार्च को आएंगे नतीजे

03:18 PM Jan 18, 2023 IST | Jyoti sharma
त्रिपुरा  मेघालय और नागालैंड का चुनावी कैलेंडर जारी  2 मार्च को आएंगे नतीजे

निर्वाचन आयोग ने आज देश के उत्तर-पूर्व के राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी तो नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होगा। इन तीनों राज्य के चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

Advertisement

तीनों राज्यों में 60-60 सीटें

बता दें कि तीनों ही राज्यों में 60-60 सीटें हैं। इनमें से त्रिपुरा में सिर्फ भाजपा की सरकार हैं, लेकिन बाकी दो राज्यों मेघालय और नागालैंड में सहयोगी दलों के साथ सरकार है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि मेघालय में जो गठबंधन की सरकार है इसमें चिरप्रतिद्वंदी भाजपा और कांग्रेस दोनों का गठबंधन है।

हालांकि इस बार भाजपा ने ऐलान किया है कि वह मेघालय की पूरी 60 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। बात अगर नागालैंड की करें तो यहां पर नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी की सरकार है। लेकिन इस बार साल 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

सिर्फ त्रिपुरा में भाजपा की सरकार

पिछले चुनावों की बात करें तो साल 2018 में त्रिपुरा में 60 विधानसभा सीटों के चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की थी। वहीं मेघालय में भी 60 विधानसभा सीटें हैं, साल 2018 के चुनाव में यहां पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी हालांकि उसे बहुमत नहीं मिला था। यहां पर कांग्रेस और भाजपा के समर्थन में नेशनल पीपुल्स पार्टी की सरकार है।

.