For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

अब असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.0 रही रिएक्टर स्केल पर तीव्रता

06:08 PM Feb 12, 2023 IST | Jyoti sharma
अब असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके  4 0 रही रिएक्टर स्केल पर तीव्रता

गुजरात के बाद अब आज देश के उत्तर-पूर्वी राज्य असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 रही। हालांकि इस भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। भूकंप आने का समय 4:18 बजे का बताया जा रहा है।

Advertisement

सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की दी जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र नगांव में जमीन से 10 किमी की गहराई में था। जैसे ही लोगों ने झटके महसूस किए वे डरकर अपने-अपने घरों के बाहर निकल आए, सुरक्षित स्थान खोजने लगे कि खुले में जाता नजर आया तो कोई हड़बड़ाहट में जस का तस वहीं खड़ा रहा। कुछ देर बाद उन्हें जानकारी मिली कि भूकंप के झटके आए थे। कल गुजरात में भी 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र सूरत से 28 किमी दूर दर्ज किया था।

.