For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सिक्किम में आया भूकंप, अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए झटके

09:54 AM Feb 13, 2023 IST | Jyoti sharma
सिक्किम में आया भूकंप  अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए झटके

तुर्किये में भूकंप के तबाही के निशान अभी मिटे नहीं है तो उसके बाद अब भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। आज ही उत्तर-पूर्वी राज्य सिक्किम में सुबह तड़के 4.15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की रिएक्टर स्केल की तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र सिक्किम के युक्सोम से 70 किमी की दूरी पर था।

Advertisement

तो दूसरी तरफ पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां के फैजाबाद में सुबह करीब 6.47 बजे पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। फैजाबाद से 100 किमी दूर उत्तर-पूर्व की तरफ भूकंप आया। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।

तो अब तुर्किए में रात 12 बजे फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां के कहरामनमारस शहर में भूकंप आया। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 मापी गई। बता दें कि तुर्किए में अब तक भूकंप से करीब 38 हजार लोगों की मौत हो गई। वहीं लगभग 90 हजार से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं, राहत और बचाव के कार्य लगातार जारी है। बता दें कि भारत में पिछले 3 दिनों से लगातार अलग-अलग राज्यों में भूकंप के झके महसूस किए जा रहे हैं। तीन दिन पहले गुजरात में, कल असम में तो आज सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

.