For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

रावण का पुतला लोगों पर ही छोड़ने लगा अग्निबाण, जान बचाती नजर आयी भीड़, वायरल हुआ वीडियो

09:59 AM Oct 06, 2022 IST | Jyoti sharma
रावण का पुतला लोगों पर ही छोड़ने लगा अग्निबाण  जान बचाती नजर आयी भीड़  वायरल हुआ वीडियो

दशहरा वायरल वीडियो : कल पूरे देश में दशहरे का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। लेकिन वहीं कुछ ऐसी भी तस्वीरें भी जिन पर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। इसमें रावण का पुतला लोगों पर हमले करते हुए नजर आ रहा है। आप भी यह वीडियो देखिए…

Advertisement

दरअसल यूपी के मुजफ्फरनगर में रात को जब रावण दहन हुआ तब जलते हुए रावण से पटाखे छिटकर लोगों पर ही जा गिरे। जिससे कई लोग झुलस गए। वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है कि मानो रावण ही लोगों पर अंगारे बरसा रहा हो।

यह वीडियो हरियाणा के यमुनानगर का है, यहां पर रावण का दहन किया गया तो पूरा पुतला ही जलकर लोगों के ऊपर गिर गया..जिससे कई लोग मामूली रूप से झुलस गए और घाय़ल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढें- रावण के दिखे अलग-अलग नजारे: बांदीकुई में दहन से पहले ही पुतला धराशाही, भरतपुर में रावण ने दिखाई हेकड़ी

.