होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

दशहरा: विद्याधर नगर में होगा 121 फीट के दशानन, असत्य पर सत्य की जीत का पर्व आज

देश में मंगलवार को असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयदशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। विद्याधर नगर में 121 फीट का रावण, 111 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और 105 फीट ऊंचे मेघनाद का दहन किया जाएगा।
09:24 AM Oct 24, 2023 IST | BHUP SINGH

जयपुर। देश में मंगलवार को असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयदशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। विद्याधर नगर में 121 फीट का रावण, 111 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और 105 फीट ऊंचे मेघनाद का दहन किया जाएगा। दहन के दौरान रावण की आंखों से शोले, मुंह से आग के गोले, रावण की नाभि और सिर पर अग्नि चक्र और तलवार से चिंगारियां छूटती दिखाई देंगी। इसके अलावा शहर में कई प्रमुख क्षेत्र में शहरवासी बुराई पर अच्छाई का संदेश देने वाले रावण दहन के कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। विजयदशमी पर शहर में जगह-जगह रावण दहन किया जाएगा। रावण दहन के कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होंगे, जो देर रात तक चलेंगे।

यह खबर भी पढ़ें:-शेयर खरीदने वाले सावधान! राजस्थान में संभवत पहला मामला, नकली शेयर बेचने के नाम पर धोखाधड़ी

आदर्श नगर में 105 फीट का रावण

शहर में सबसे पहले आदर्श नगर दशहरा मैदान में शाम 7:30 बजे 105 फीट के रावण का दहन होगा। इसके बाद प्रताप नगर कुंभा मार्ग स्थित भैरुजी सर्किल मैदान में 9:15 बजे 51 फीट का रावण, शास्त्री नगर स्थित राष्ट्रपति मैदान में रात 9:30 बजे 80 फीट का, मानसरोवर शिप्रा पथ मैदान में 10 बजे 70 फीट का और विद्याधर नगर स्टेडियम में रात 11 बजे 121 फु ट के रावण का दहन किया जाएगा। यहां रावण दहन से पहले होने वाली आतिशबाजी इको-फ्रेंडली होगी। राम-रावण युद्ध का मंचन भी किया जाएगा। इस बार रावण दहन को लेकर पटाखा कं पनियों ने भी अलग से तैयारी की।

आरएसएस का शस्त्र पूजन और पथ संचलन आज

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना दिवस पर विजयदशमी पर परंपरागत रूप से शहर के कई जगहों पर पथ संचलन व शस्त्र पूजन किया जाएगा। पथ संचलन में शहर की कई इकाइयां मुख्य मार्गो से होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेगी।

होगी आतिशबाजी

आदर्श नगर में दशहरा पर्व पर दर्शकों को रावण के पुतले की आंखों में शोले और मुंह से आग के गोले निकलते दिखाई देंगे। रावण दहन से पहले शहर की सड़कों पर भगवान श्री राम की सजीव की निकलेगी और करीब आधे घंटे आतिशबाजी की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें:-जोधपुर में पहला ऐसा मंदिर जहां मां की प्रतिमा के बिना होती है पूजा, जानें इसका रहस्य

Next Article