For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

शाहरुख खान की 'डंकी' का पहला गाना 'लुट पुट गया' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज

शाहरुख खान इस साल अब तक 'पठान' और 'जवान' जैसी दो ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं। अब शाहरुख की एक और बड़ी फिल्म 'डंकी' बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने के लिए तैयार है। फिल्म 'डंकी' का पहला गाना 'लुट पुट गया' जारी कर दिया गया है।
03:19 PM Nov 22, 2023 IST | BHUP SINGH
शाहरुख खान की  डंकी  का पहला गाना  लुट पुट गया  जारी  अरिजीत सिंह ने दी आवाज

शाहरुख खान इस साल अब तक 'पठान' और 'जवान' जैसी दो ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं। अब शाहरुख की एक और बड़ी फिल्म 'डंकी' बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने के लिए तैयार है। फिल्म 'डंकी' का पहला गाना 'लुट पुट गया' जारी कर दिया गया है। 2 नवंबर को शाहरुख खान के जन्मदिन पर 'डंकी' का टीजर जारी किया गया था। टीजर जारी होने के बाद से दर्शक डंकी देखने को लेकर उत्साहित हैं। अब निर्माताओं ने 'डंकी' का पहला गाना 'लुट पुट गया' रिलीज कर दिया है। गाने में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू नजर आ रही हैं।

Advertisement

यह खबर भी पढ़ें:-Tiger 3 की कमाई में दिन ब दिन गिरावट, 9वें दिन की कमाई जानकर चकरा जाएगा आपका सिर

'डंकी' का पहला गाना 'लुट पुट गया' जारी

21 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

डंकी के 'लुट पुट गया' गाने को सिंगर अरिजित सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल स्वानंद किरकिरे ने लिखे हैं। डंकी क्रिसमिस के मौके पर रिलीज होगी। टिकट खिड़की पर इसका मुकाबला प्रभास की सालार से होगा। डंकी का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इसमें विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी हैं। डंकी अवैध अप्रवासन से प्रेरित है, जिसमें विदेश में अवैध तरीके से जाने वाले लोगों की कहानी दिखाई जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें:-हूबहू दिखते हैं टू कॉपी…पिता की राह पर खुद का मुकाम बनाने निकले बाबिल खान

.