होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Dunki Collection Day 22: शाहरुख खान की 'Dunki' ने 22वें दिन 'Tiger' को चटाई धूल, कमाए इतने करोड़

Shah Rukh Khan Dunki Box Office Collection : पठान और जवान के किरदार से वाहवाही लूटने के बाद अब किंग खान शाहरुख खान अब धूम मचाते नजर आएंगे।
05:11 PM Jan 12, 2024 IST | BHUP SINGH

Shah Rukh Khan Dunki Box Office Collection : शाहरुख खान के लिए 2023 सिनेमाई कॅरियर का सबसे बेहतरीन साल रहा है। भले ही 4 साल बाद सही, लेकिन जब शाहरुख खान ने वापसी की तो बड़ा ही धमाका किया है। उन्होंने इस साल एक के बाद एक लगातार तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। फिल्म 'Dunki' को रिलीज हुए 22 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लगातार कमाई कर रही है। डंकी इमोशन से भरी कहानी है। जिसमें शाहरुख खान, तापसी पन्नू और विक्की कौशल जैसे स्टार की अदाकारी सभी की आंखे नम कर जाती हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-‘प्रभु श्रीराम बने तो ठुकराई मोटी रकम और बुरी आदत…’ अरुण गोविल ने बताई पूरी सच्चाई

टाइगर 3 को चटाई धूल

'Dunki' की रफ्तार भले की कम हो गई हो, लेकिन वह दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है। शाहरुख की फिल्म सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' पर भारी रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 22वें दिन शाहरुख की डंकी ने 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं सलमान की फिल्म 'टाइगर 3' सिर्फ 6 लाख रुपए की ही कमाई कर पाई थी। उस समय टाइगर की 22वें दिन की कमाई ने सभी को हैरान कर रख दिया था।

अब धूम मचाएंगे शाहरुख

पठान और जवान का किरदार निभाने वाले शाहरुख अब धूम मचाते नजर आएंगे। उनका आने वाला प्रोजेक्ट होगा 'धूम 4'। हालांकि, अभी इस फिल्म का ऑफिशियल अनांउसमेंट होना बाकी है। लेकिन माना जा रहा है कि शाहरुख को अब एक्टिंग का चस्खा लग गया है। जिसके चलते वह अब धूम 4 में भी नजर आ सकते हैं। बता दें, शाहरुख हमेशा से एक्शन हीरो बनना चाहते थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

यह खबर भी पढ़ें:-5 साल पहले धमाल…अब अजय देवगन से पंगा लेंगे रितेश देशमुख

Next Article