होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

राजस्थान में कुछ जगह हुई बूंदाबांदी, पूर्वी राजस्थान में बारिश का अल्टीमेटम 

08:35 AM Mar 14, 2023 IST | Supriya Sarkaar

जयपुर। प्रदेश के मौसम में रात और दिन के तापमान में बढ़त जारी है, हालांकि सोमवार को प्रदेश के कुछ पूर्वी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, मगर फिर भी लोगों को गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आई। सोमवार को दिन के वक्त सर्वाधिक तापमान जोधपुर के फलौदी में 38.4 डिग्री सेल्सियस एवं रात में सर्वाधिक तापमान बीकानेर में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इतना ही नहीं न्यूनतम तापमान सोमवार को प्रदेशभर की आठ जगह 20 डिग्री को पार कर गया। राज्य की सभी जगहों का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.2 एवं अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने मंगलवार को पूर्वी जिलों में बारिश एवं पश्चिमी जिलों में मौसम शुष्क रहने की चेतावनी जारी की है।

रात का बढ़ा तापमान 

प्रदेश में हुए मौसम के बदलाव का असर रात के तापमान पर भी पड़ा है। मौसम विभाग की कई जगहों पर बारिश की संभावना के बीच प्रदेशभर में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बाड़मेर और बीकानेर में 21.4 डिग्री दर्ज हुआ जो रविवार को 20.5 एवं 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इसके अलावा सिरोही 14.2 डिग्री को छोड़कर प्रदेश की सभी जगह का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से पार दर्ज हुआ। राजधानी में रात का तापमान तीन डिग्री तक बढ़ गया, यहां रविवार को तापमान 17.8 डिग्री था जो सोमवार को 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां दिन के अलावा रात को भी लोग गर्मी से परेशान नजर आए। 

पांच दिन में पांच डिग्री बढ़ा पारा 

राजधानी समेत प्रदेश की अधिकतर जगहों पर पिछले पांच दिन में पांच से सात डिग्री तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इनमें राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री था जो सोमवार को बढ़कर 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा चूरू में बुधवार को तापमान 31 डिग्री था जो सोमवार को बढ़कर 37.4 डिग्री, उसी तरह बीकानेर 32 डिग्री से बढ़कर 36.6 डिग्री, जैसलमेर 32.4 डिग्री से बढ़कर 36.6 डिग्री, अजमेर 28.8 डिग्री से बढ़कर 33.8 डिग्री, वनस्थली (टोंक) 30.5 डिग्री से बढ़कर 35.6 डिग्री, पिलानी 29.9 से बढ़कर 34.9 डिग्री, कोटा 29.6 से बढ़कर 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मेघ गर्जन के साथ आज होगी बारिश 

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग में मंगलवार दोपहर बाद मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश व एक-दो स्थानों पर अचानक तेज हवाएं दर्ज होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राज्य के जोधपुर, बीकानेर संभाग में मंगलवार-बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा। दूसरी तरफ एक और नया पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में 16 एवं 17 मार्च  को सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य में पुनः थंडरस्टॉर्मव बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

(Also Read- जयपुर सहित कई जगह आज बारिश की संभावना, रात-दिन का पारा चढ़ा)

Next Article