For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Dausa : पुलिस की नाक के नीचे चोरों ने कांग्रेस नेता के शोरूम को बनाया निशाना, ढाई लाख का माल किया पार

06:04 PM Sep 18, 2022 IST | Jyoti sharma
dausa   पुलिस की नाक के नीचे चोरों ने कांग्रेस नेता के शोरूम को बनाया निशाना  ढाई लाख का माल किया पार

Dausa : दौसा के बांदीकुई में कांग्रेस के पूर्व पार्षद के इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम को चोरों ने निशाना बना लिया। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया। जिसमें 70 हजार की नकदी समेत सात एलईडी शामिल हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह यह वारदात हुई वहां से पुलिस थखाना महज 100 मीटर की दूरी पर है। कांग्रेस के पूर्व पार्षद सुरेश शाहरा ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया और आसपास के सीसीटीवी खंगाले।

Advertisement

सुरेश शाहरा ने बताया कि जब चौकीदार को शोरूम का शटर टूटा हुआ दिखाई दिया तो उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस थाने के पास ही चोरी की होना पुलिस की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। वहीं घटना के खिलाफ इलाके के लोगों मे आक्रोश व्यापत है।

यह भी पढ़ें- पालतू जानवर की तरह चीतों को पालता था भरतपुर का यह परिवार

.