For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

क्या आपको एक ही व्यक्ति में दिखते हैं कई सारे चेहरे कहीं Fregoli Syndrome का शिकार तो नहीं

05:49 PM Jun 17, 2023 IST | Prasidhi
क्या आपको एक ही व्यक्ति में दिखते हैं कई सारे चेहरे कहीं fregoli syndrome का शिकार तो नहीं

इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम अपना ज्यादा ख्याल नहीं रख पाते हैं। इस परेशान भरी जिंदगी में आपके शरीर के जिस हिस्से पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है वो है हमारा दिमाग। ये प्रभाव एक ऐसी बीमारी का घर बन जाता है जिसके बारे में शायद ही किसी को पता होगा। इस डिसऑडर का नाम है Fregoli Syndrome है। यचे एक रेयर कंडीशन है इस कंडिशन में व्यक्ति को यह भ्रम होता है कि अलग-अलग लोग वास्तव में एक ही व्यक्ति हैं जो भेष बदलकर उनके सामने आ रहे हैं। उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं। ये मानसिक विकार क्यों होता है। क्या है इसके पीछे का कारण।

Advertisement

आखिर क्या है Fregoli Syndrome

Fregoli Syndrome वाले किसी भी व्यक्ति को ऐसा लगता है कि, उसके आसपास घूम रहे व्यक्ति एक ही इंसान है लेकिन रुप बदल-बदल कर उसके सामने आ रहा है। ऐसा किसी गहरे सदमा या दिमाग में लगी चोट के कारण हो सकता है। इसमें मरीज को यह भी भ्रम होता है कि कोई उसका पीछा कर रहा है। उसे मारने की कोशिश कर रहा है। इस डिसऑर्डर को पहली बार 1927 में परिभाषित किया गया था। डिप्रेशन एंजाइटी और बाइपोलर डिसऑर्डर के चलते इस कंडीशन में मरीज को होने की ज्यादा संभावना रहती है। Fregoli Syndrome उन लोगों को भी हो सकता है जिन्हें डिमेंशिया होता है या सिजोफ्रेनिया होता है।

क्या है Fregoli Syndrome के लक्षण

अक्सर इसके शुरुआती लक्षण ऐसे लगते हैं कि मानो कोई आपको मारने की कोशिश कर रहा है या फिर अपनी मौजूदगी के होने का एहसास दिला रहा है। इसके अलावा ऐसा फील होना कि, आपका कोई बार-बार पीछा कर रहा है। एंग्जाइटी या चिंता महसूस करना। यह महसूस करना कि अलग-अलग लोग वास्तव में एक ही व्यक्ति हैं।

.