For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

क्या सामने वाले को देख आपको भी आती है उबासी? जाने क्या है इसकी वजह

01:55 PM May 10, 2023 IST | Prasidhi
क्या सामने वाले को देख आपको भी आती है उबासी  जाने क्या है इसकी वजह

आपने ऐसा कई बार देखा होगा कि, अगर आप किसी को उबासी लेते देखते हैं तो आपको भी उबासी आने लगती है। जीवन में कभी न कभी तो ऐसा सोचा कि आखिर ऐसा क्यों होता है। लेकिन इसका जवाब आपको कभी नहीं मिला होगा। लेकिन आपको बताने जा रहे हैं कि, आखिर इसकी वजह क्या है।

Advertisement

क्या दिमाग को ठंडा करने में करता है मदद

एक स्टडी के मुताबिक जब भी हम उबासी लेते हैं तो उसका कनेक्शन हमारे दिमाग से होता है। जब भी इंसान उबासी लेता है तो उसका दिमाग ठंडक महसूस करता है। असल में मशीन की तरह हमारा दिमाग भी थक जाता है गर्म हो जाता है। इसके लिए वो अपने आप ही उबासी के रूप में खुद को ठंड़ करने की कोशिश करता है। ऐसे में उबासी लेकर दिमाग धीरे-धीरे ठंडा होने लगता है। उबासी लेने के बाद आप ध्यान देंगे कि हमारा शरीर का टेंपरेचर थोड़ा डाउन पड़ता है। उसके बाद हम काफी देर तक काम कर पाते हैं।

बढ़ता है इंफेक्शन

एक स्टडी में ये दावा किया गया है कि, अगर आपको लंबी उबासी आती है तो इसके साइड इफेक्ट भी होते हैं। म्यूनिख यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में 300 लोगों पर हुए रिसर्च में यह पता चला कि दूसरों को उबासी लेता देख 150 लोगों को अपने आप उबासी आने लगी थी। यह स्थिति किसी भी बीमारी को फैलाने में सहायक हो सकती है।

.