होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

क्या आपको भी सपनों दिखती हैं अजीब चीजें? तो जाने क्या कहते हैं आपके सपने

05:16 PM May 09, 2023 IST | Prasidhi

अक्सर हमें बड़े अजीब से सपने आते हैं। कभी-कभी तो सपने ऐसे भी होते हैं कि, आपको उनका मतलब ही समझ नहीं आता। हालांकि, साइस ये मानता है कि हमें सपने में वहीं दिखता है जो हमारे सबकंशियस माइंड में होता है। लेकिन क्या कभी ऐसा नहीं होता कि हमें कुछ ऐसा द्खता है जो हमने सोचा या देखा भी नहीं होता है। जैसे कि, खुद की शादी। असल में ऐसे सपने हमें हमारा भविष्य दिखाने की कोशिश करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि, क्या कहते हैं हमारे सपने।

खुद की शादी का सपना

ऐसा कहा जाता है कि, अगर आपको अपनी शादी का सपना दिखता है तो ये सही नहीं है। स्वप्न शास्त्र की व्याख्या के अनुसार अगर आपको सपने में अपनी शादी दिखती है तो ये आपके साथ होने वाले किसी दुर्घटना का संकेत है। अगर आपने खुद की शादी का सपना देखा हो तो आपको सावधान रहने की जरूरत है।

सपने में कुत्ते का दिखना

कभी-कभी हमें सपने में कुत्ता दिखता है, हालांकि हम ऐसा सोचते हैं कि ये कितना क्यूट लगता है। लेकिन असल में आपको अगर कुत्ता रोता हुआ दिखाई दे तो इसका मतलब है कि, कोई बुरा समाचार आने वाला है। एक कुत्ता दिखाई दे मतलब किसी पुराने दोस्त से मिल सकते है।

सपने में रिश्तेदारों का दिखना

वैसे तो अगर हमें अपने घर वालों की झलक भर दिख जाती है तो हम काफी खुश हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, अगर हमें सपने में हमारे रिश्तेदार दिखते हैं तो इसका मतलब है कि, आपको नए अच्छे अवसर मिलने वाले है।

अपनों की मौत को देखना

मौत हमेशा से डरावनी होती है। लेकिन सपनों में इसका अर्थ बिल्कुल अलग है। अगर आपको सपने में अपनी या अपनो की मौत नज़र आती है तो इसका मतलब है कि, आपके जीवन में जो कुछ परेशानी है वो ख़त्म होने वाली है एवं कुछ नयी शुरुआत होने वाली है। वहीं अगर आपको कोई मुर्दा दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि, आपकी मनचाही इच्छा पूरी होने वाली है।

बड़ी इमारतों का दिखना

अगर आपको सपने में बड़ी इमारते दिखाई देती हैं तो इसका मतलब है कि, भविष्य में आपको तरक्की मिलने वाली है।

Next Article