होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

जंक फूड नहीं हल्की-फुल्की भूख में खाएं ये Healthy Snacks

01:53 PM Apr 01, 2023 IST | Prasidhi

कई लोगों को खाना खाने के बाद भी काफी भूख लगती है। ऐसे में वो अपनी भूख मिटाने के लिए काफी अनहेल्दी चीजों का सेवन करने लगते हैं। इसके ज्यादा सेवन से आपके शरीर को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि, आप अपने स्नैक्स ऐसी कौनसी चीजें शामिल कर सकते हैं जो खाने में तो टेस्टी हो ही बल्किआपके सेहत के लिए भी फायदेमंद हो।

मूंगफली

मूंगफली में कई तरह के गुण होते हैं जो आपके शरीर को सेहतमंद बनाने में फायदा कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर और विटामिन भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही से स्वाद में भी टेस्टी और स्नैक्स के लिए पर्फेक्ट है।

बादाम

बादाम खाना किसे नहीं पसंद है। वैसे तो रोजाना ही बादाम खाना सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। अगर आप अपनी हल्की फुल्की भूख मिटाने के लिए मुट्ठीभर बादाम का भी सेवन करते हैं तो ये आपके शरीर की कई बीमारियों को सही कर सकता है। साथ ही ये मेमोरी बूस्ट करने में भी फायदेमंद(Healthy Snacks) है।

मखाना

मखाना खाने में जितने टेस्टी होते हैं। उतने ही सेहत के लिए बढ़िया होते हैं। ये कम कैलोरी के साथ-साथ हाई फाइबर होता है। आप इन्हें घी में फ्राई करके खा सकते हैं। इसे और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें आप जीरा या मिर्च पाउडर मिला सकते हैं।

भुना चना

चना गुड़ के साथ तो बहुत बढ़िया लगता है। साथ ही ये हल्की फुल्की भूख मिटाने के लिए एक दम परफेक्ट स्नैक्स है। साथ ही से प्रोटीन से भरपूर होता है।

Next Article