For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

खाना खाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, वरना शरीर को लग जाएंगी सौ बीमारियां

05:20 PM May 16, 2023 IST | Prasidhi
खाना खाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम  वरना शरीर को लग जाएंगी सौ बीमारियां

खाना खाने के बाद कई लोग या तो सोते हैं या फिर तुरंत पानी पी लेते हैं। ये इसलिए होता है क्योंकि लोगों को पता ही नहीं होता कि, असल में शरीर के लिए क्या सही है और क्या गलत। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि खाना खाने के बाद आपके सेहत के लिए आपको क्या-क्या करना चाहिए।

Advertisement

नहाने से बचें

खाना खाने के बाद नहाने से आपकी पाचन क्रिया पर काफी असर पड़ता है। इसलिए खाना खाने के बाद नहाने के लिए मना किया जाता है। नहाने से पेट के चारों ओर का ब्लड फ्लो प्रभावित होता है। इसके चलते डाइजेशन में परेशानी होती है।

चाय न पिएं

चाय शरीर के लिए एसिडिक होता है। खाना खाने के चाय पीना गलत होता है क्योंकि, फूड मॉलिक्यूल्स को टूटने में काफी लंबा समय लगता है। ऐसे में अगर आप एसिडिक चीजों का सेवन करेंगे तो इससे खाने को पचने में परेशानी आ सकती है।

फल खाने से बचे

फल वैसे तो हमारे लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन इसको खाने का भी एक समय होता है। फल अगर सुबह या स्नैक्स के तौर पर खाएं जाएं तो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन खाना खाने बाद इनका सेवन का सेहत के लिए हानिकारक है। फल खाने से आपको इनडाइजेशन हो सकता है। ऐसे में अगर आपका मन है कि, फल खाएं तो खाना खाने या उसके 2 घंटे बाद ही खाए।

तुरंत न सोए

अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं तो ये सेहत के लिए हानिकारक है क्योंकि खाना खाने के बाद आपका शरीर फूड को छोटे-छोटे टुकड़ों में टोड़ने में लग जाता है। ऐसे में अगर आप सोते हैं तो आपका शरीर सोने की प्रक्रिया में लग जाता है और खाना नहीं पच पाता है।

.