For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

कानपुर में आया डिज्नीलैंड, सुंदर इतना की लगेगा विदेश में हैं आप

04:45 PM Apr 16, 2023 IST | Prasidhi
कानपुर में आया डिज्नीलैंड  सुंदर इतना की लगेगा विदेश में हैं आप

हर किसी का सपना होता है कि, वो जीवन में एक बार कभी विदेश जाए। विदेश की लिस्ट में अधिकतर लोगों की लिस्ट में पेरिस का नाम तो शामिल होता ही है। लेकिन इतना महंगा खर्चा उठाना हर किसी की बात नहीं होती। इसलिए कानपुर आपके लिए पेरिस यहीं ले आया है। जी हां, कानपुर में भी एक ऐसी जगह है जो बिल्कुल पेरिस जैसी लगती है। ये जगह कानपुर के लोगों को जितनी पसंद है उतनी ही ये विदेशी लोगों को भी भा रही है। हम बात कर रहे हैं ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क की। इस पार्क में आने के बाद आपको बिल्कुल डिज्नीलैंड जैसा फील आएगा। चलिए आज जानते हैं क्या है ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क।

Advertisement

ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क

Blue World Theme Park

इस एंटरटेनमेंट पार्क को मंधाना बिठूर रोड पर बनाया गया है। इस पार्क में कई तरह की राइड्स हैं। साथ ही यूरोपीय, फेयरी लैंड थीम, चीनी थीम, जंगल थीम, माया और मिस्र की संस्कृति और इंडियन थीम हर किसी को खूब लुभाता है। तरह-तरह के खाने के साथ यहा पर म्यूजिक फाउंटेन, लेजर शो और 7डी शो एरिया तो आपके एक्साइटमेंट को ही बढ़ा देगा।

क्या है टिकट का रेट

फुल टिकट (110 CM से ज्यादा हाइट)
सोमवार-शुक्रवार- 600 रुपए
शनिवार-रविवार- 700 रुपए

पैकेज की कीमत (मनोरंजन + वाटर पार्क)
सोमवार-शुक्रवार- 750 रुपए
शनिवार-रविवार- 850 रुपए

हाफ टिकट (90 और 110 CM हाइट)
सोमवार-शुक्रवार- 300 रुपए
शनिवार-रविवार- 350 रुपए

पैकेज कीमत (मनोरंजन + वाटर पार्क)
सोमवार-शुक्रवार- 400 रुपए
शनिवार-रविवार- 450 रुपए

किन थीम पर बना है पार्क

इंडियन थीम- भारत की संस्कृति की झलक मिलेगी।
यूरोपीय थीम- लंदन की सड़कें, स्ट्रीट लैंप और यूरोप की काफी चीजें देखने को मिलेगा।
द फेयरी लैंड थीम- काल्पनिक जलपरी, यूनिकॉर्न वाली दुनिया देखने का मौका।
चाइनीज थीम- ड्रैगन की तरह दिखने वाला ब्रिज बच्चों को पसंद आता है. चाइनीज फूड्स का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
द जंगल थीम- शेर, जिराफ और कई जानवरों की मूर्तियां लगाई गई हैं. आर्टिफिशियल पहाड़ बनाए गए हैं।
माया-मिस्र थीम- मिस्र की मूर्तियां और प्राचीन वास्तुकला देखने को मिलेगा।

कैसे जाएं ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क

ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क कानपुर से 22 किलोमीटर दूर है। यहां जाने के लिए आप NH-91 बाइपास से जा सकते हैं। यहां से आपको तकरीबन 30 मिनट लगेंगे। पार्क खपरा मोहाल, मीरपुर में कानपुर रेलवे स्टेशन से करीब 22 किमी और देवी गंज एयरपोर्ट से 28 किमी दूर है।

.