For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

समुद्र में डूबा मिला खजाने से भरा 1200 साल पुराना जहाज, खोलेगा इतिहास के छिपे हुए राज

09:10 AM Sep 24, 2022 IST | Sunil Sharma
समुद्र में डूबा मिला खजाने से भरा 1200 साल पुराना जहाज  खोलेगा इतिहास के छिपे हुए राज

इजरायल के तट पर 1,200 साल पहले डूबे एक प्राचीन जहाज का मलबा मिला है। इस्लाम की विजय के बाद भी पश्चिम से व्यापारियों का इजरायल में आना जारी था। ये जहाज भूमध्य सागर के माल से लदा हुआ था।

Advertisement

जहाज बाइजेंटाइन साम्राज्य के दौरान का है। ये वही दौर था जब ईसाई साम्राज्य इस क्षेत्र पर अपनी पकड़ खो रहा था और इस्लामी शासन तेजी से फैल रहा था। हाइफा यूनिवर्सिटी की समुद्री पुरातत्वविद डेबोरा सिविकेल ने कहा, ‘इससे पता चलता है कि धार्मिक विभाजन के बावजूद शेष भूमध्य सागर के साथ व्यापार जारी था।’

25 मीटर लंबा था जहाज

यह भी पढ़ें: Bank Holidays in October: अक्टूबर में सिर्फ 10 दिन खुलेंगे बैंक, घर से निकलने के पहले देख लें पूरी लिस्ट

‘इतिहास की किताबें आमतौर पर हमें बताती हैं कि अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य लगभग पूरी तरह बंद हो गया था। भूमध्य सागर से कोई अंतरराष्ट्रीय व्यापार नहीं होता था। हमारे पास छोटे जहाज थे, जो किनारे पर ही चल रहे थे।’ लेकिन इस खोज के बाद ऐसा नहीं लगता है। जहाज पर मिली कलाकृतियों से लगता है कि ये 7वीं या 8वीं शताब्दी ईस्वी की तारीख का है। जो शायद साइप्रस, मिस्र, तुर्की या कई उत्तरी अफ्रीकी बंदरगाहों पर रुका था।

क्या-क्या मिला जहाज पर

दरअसल, एक तूफान के कारण रेत हट गई और डूबा हुआ जहाज दिखने लगा। आठ उत्खनन के बाद डेबोरा की टीम ने पता लगाया कि ये 20 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा है। इस जहाज पर लकड़ी का कंकाल था। पानी के अंदर वैक्यूम के जरिए लगभग 1.5 मीटर रेत को साफ किया गया। शोधकर्ताओं को 200 से ज्यादा सुराही मिली हैं, जो भूमध्यसागर के व्यजनों से भरी हैं। जहाज पर रस्सियां, लकड़ी की कंघी, छह चूहों के कंकाल भी मिले हैं।

.