For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Congress President : दिग्विजय सिंह लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव...कल करेंगे नामांकन

12:37 PM Sep 29, 2022 IST | Jyoti sharma
congress president   दिग्विजय सिंह लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव   कल करेंगे नामांकन

Congress President : दिग्विजय सिंह कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। वे कल यानी 30 सितंबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बता दें कि कांग्रेस नेता शशि थरूर पहले ही अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं और अब दिग्विजय सिंह भी चुनावी मैदान में उतर आए हैं। बता दे कि दिग्विजय सिंह के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के कयास काफी दिनों से लगाए जा रहे थे। जो कि अब सच साबित हो गए हैं।

Advertisement

दिग्विजय सिंह आज कांग्रेस के दफ्तर भी पहुंचे उन्होंने वहां से नॉमिनेशन फॉर्म भी ले लिया है। इस दौरान उनके साथ कई समर्थक मौजूद थे। कल सुबह सवा 11 बजे वे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही अब सबसे बड़े सवाल ये उठता है कि आखिर कौन कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा।

बता दें कि दिग्विजय सिंह इस समय पार्टी के महासचिव हैं। वे साल 1993 से 3003 तक मध्य प्रदेश जैसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके है। इंदिरा गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में साल 1980 से 1984 तक वे केंद्रीय मंत्री भी रहे थे।  मध्यप्रदेश में उनके द्वारा निकाली गई नर्मदा पदयात्रा बेहद सुर्खियों में रही थी।

यह भी पढ़ें- क्या अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरेंगे अशोक गहलोत? आज तस्वीर होगी साफ

.