होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

ऑस्कर विनिंग डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स के किरदारों को Dhoni ने दिया खास तोहफा

01:34 PM May 11, 2023 IST | Prasidhi

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पूरा देश दिल से प्यार करता है। जितना उनके खेल को लोग पसंद करते हैं उतना ही उनका व्यवहार लोगों के दिल को छू लेता है। एक बार फिर Dhoni ने किया जिसे देखकर लोगों का दिल पिघल गया। दरअसल इन दिनों IPL की धूम मची हुई है। वहीं इसी बीच धोनी से मिलने कुछ खास महमान आए, जिनको Dhoni ने पर्सनलाइज्ड चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी तोहफे के तौर पर दी है।

ये थे वो खास महमान

सोशल मीडिया पर टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस पोस्ट में धोनी ऑस्कर विनिंग डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स के निदेशक कार्तिकी गोंजाल्विस, बोमन और बेली से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस पोस्ट में सीएसके प्रबंधन चेपॉक स्टेडियम में ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की टीम का स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं। पहले धोनी उनसे हाथ मिलाते हैं और फिर उन्हें उनके नाम की छपी जर्सी गिफ्ट करते हैं।

ऑस्कर संग पोज करते नजर आए Dhoni

सोशल मीडिया पर ये तस्वीर जोरो शोरो से वायरल हो रही हैं। वहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने लिखा है कि, उस टीम को सराहते हैं जिसने हमारा दिल जीत लिया! बोमन, बेली और फिल्म निर्माता कार्तिकी गोंसाल्विस की मेजबानी करना बहुत अच्छा लगा! इस वीडियो में धोनी को निर्देशक कार्तिकी के साथ ऑस्कर ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाते भी देखा जा सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने इंस्टाग्राम पर इस इवेंट की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिनमें धोनी कार्तिकी गोंजाल्विस, बोमन और बेली को उनके नाम की CSK जर्सी देते नजर आ रहे हैं

Next Article