For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Dholpur : सरकारी अस्पताल में दलित महिला कर्मचारी से बलात्कार

05:19 PM Sep 16, 2022 IST | Jyoti sharma
dholpur   सरकारी अस्पताल में दलित महिला कर्मचारी से बलात्कार

Dholpur : धौलपुर के राजकीय चिकित्सालय में काम करने वाली दलित महिला से अस्पताल में ही रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला विधवा है। पाड़िता ने पुलिस थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisement

दरअसल यह मामला बीते 12 सितंबर का है। जब महिला सुबह-सुबह अस्पताल में काम करने के लिए गई थी। लगभग 8 बजे जब अस्पताल में पूरा स्टाफ भी नहीं आय़ा था। तब विनोद ठाकुर नामक व्यक्ति अस्पताल में आया और जबरन महिला को अस्पताल के दूसरे कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला को उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। जिससे महिला ने तब कुछ नहीं कहा।

लेकिन 14 सितंबर को वह पीड़िता के घर पहुंच गया तब भी उसने पीड़िता को मामला दर्ज कराने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इसके बाद पीड़िता हिम्मत जुटाकर बाड़ी थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने गई। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि मामले को SC-ST एक्ट के तहत दर्ज कर लिआ गया है और जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- 35 साल की महिला को 17 साल के भांजे से हुआ प्यार, पति ने थाने पहुंच लगाई मदद की गुहार

.