होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

एक बार फिर देसी अंदाज को लेकर चर्चा में आई धोली मीणा, विदेशियों को करवा दिया चुन्नी में परफ्यूम लगावे गाने पर डांस 

09:04 AM Mar 06, 2023 IST | Supriya Sarkaar

धोली मीणा एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई है। विदेश में भी अपने देसी अंदाज के लिए मशहूर राजस्थानी बिंदणी धोली मीणा ने इस बार विदेशियों को अपने साथ डांस करवा दिया है। उन्होंने अपने ट्वीटर अंकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह विदेशी लड़कियों के साथ ‘चुन्नी में परफ्मयूम’ गाने पर ठुमके मारते नजर आ रही है।  

राजस्थानी गाने पर नाचे विदेशी

धोली मीणा यूरोप के एक शहर में होली मिलन समारोह में शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने ‘चुन्नी में परफ्यूम लगावे‘ गाने पर विदेशी लड़कियों के साथ जमकर डांस किया। इस वीडियो को देख लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। राजस्थानी सिंगर लवकुस डूंगरी के द्वारा गाया गया यह गाना न सिर्फ राजस्थान में बल्कि यूरोप जैसे बड़े देश में भी धूम मचा रहा है। धोली मीणा ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “परदेसियों के बीच देसी रंग में रंगने का उत्साह ही अलग॥ होली मिलन समारोह के दोरान॥”। 

धोली मीणा राजस्थान के दौसा जिले की रहने वाली है। वह इन दिनों यूरोप में राजस्थानी संस्कृति की छवि बिखेर रही है। अपने देसी अंदाज को लेकर वह सोशल मीडिया पर छाई रहती है। आए दिन नए-नए वीडियो शेयर करती रहती है। लोगों को उनका यह देसी अंदाज खूब पसंद आ रहा है। वहीं लोग उनकी फोटोज और वीडियो पर उत्साहित करने वाले कमेंट भी करते हैं। बता दें कि धोली मीणा उस समय सुर्खियों में आई थी जब यूरोप में बिकिनी गर्ल्स के बीच वह देसी पहनावे में नजर आई थी। घाघरा लुगड़ी पहने समंदर किनारे वह टहलते दिखाई दी थी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

लोग बोले तुस्सी ग्रेट हो

धोली ने अपने साथ इस गाने पर विदेशी लोगों को भी नचवा दिया है। वायरल वीडियो में धोली राजस्थानी पहनावा पहने नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने अपने रिएक्शन दिए। कई यूजर्स ने कहा कि “आप वास्तव में संस्कृति को विदेशो में भी बरकरार रखे रहे हो बाकि आजकल नौकरी लगने पर लोग अपनी संस्कृति भुल जाते हैं”। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि “तुस्सी तो #great हो छा गए। दीदी आपने हमारे समाज को विश्व प्रसिद्धि दिलाकर खुब मान बढाया है”।  

(Also Read- एक करोड़ रुपये का ‘दिल’ खा गई ये महिला! दोस्तों के सच्चाई बताने पर बहुत पछताई)

Next Article