होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Dhanteras 2023: दो दिन मनाई जाएगी धनतेरस, भूलकर भी ना रखीदें इस रंग के कपड़े और वाहन

Dhanteras 2023: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाई जाती है। इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। खासतौर पर मां लक्ष्मी, धन्वंतरि और कुबेर की पूजा की जाती है।
10:28 AM Nov 05, 2023 IST | BHUP SINGH

Dhanteras 2023: धनतेरस इस साल दो दिन यानी 10 और 11 नवंबर को मनाई जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस हमेशा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रहती है। इस दिन सोना-चांदी औ बर्तन जैसी कई चीजें खरीदने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान धनवंतरी की पूजा भी की जाती है। इसलिए इस दिन को धनवंतरी जंयती के नाम से भी जाना जाता है।

कहते हैं धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। धनतेरस के दिन लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है। इससे घर में धन की वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने से माता लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Narak Chaturdashi 2023: छोटी दिवाली क्यों मनाई जाती है, क्यों इस दिन घर में दीपक जलाते हैं, जानें

धनतेरस के दिन क्या और क्या ना करें?

आपको बता दें कि कार्तिक का महीना भगवान विष्णु को समर्पित है और श्रीहरि का दिन है। धनतेरस के दिन सुबह उठकर स्नान करें, उसके बाद देवताओं का ध्यान लगाएं। पूजा पाठ, जप, तर्पण आदि करें और प्रात: काल की देव मंदिर में जाकर दर्शन करें। इस महीने में दीपदान का बहुत महत्व होता है इसलिए इस दिन दीपदान करें। ब्राह्मणों को दीप दें। गौमाता को दीप दिखाएं। लक्ष्मी कुबेर की पूजा करें। कार्तिक माह में धनतेरस के दिन लक्ष्मी कुबेर की पूजा का महत्व इस दिन सबसे ज्यादा रहता है।

जानें दीपदान का महत्व

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा अवश्य करें। धन्वंतरि की पूजा करने से आयु आरोग्य की प्राप्ति होती है। माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा करने से इस दिन ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। शाम को यमराज को दीपदान का महत्व है। दक्षिण दिशा में यमराज को दीपक दिखाएं। माता लक्ष्मी को भोग लगाकर गरीब लोगों को दीपदान जरूर करें। शुद्ध वस्त्र का धारण करें, काले वस्त्र न पहनें और न ही इसकी खरीदारी करें। काले वाहन की खरीदारी न करें। श्वेत, लाल केसरिया ऐसे चीजों की खरीदारी करना श्रेयस्कर होता है।

यह खबर भी पढ़ें:-Shukra Gochar 2023: शुक्र ने किया राशि परिवर्तन, इन 5 राशिवालों को मिलेगी धन-दौलत और शोहरत, 27

Next Article