होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

देवर ने की विधवा भाभी से छेड़छाड़, घर में अकेला पाकर की जबरदस्ती, विरोध करने पर की मारपीट

01:24 PM Jul 03, 2023 IST | Sanjay Raiswal

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक विधवा महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी देवर ने घर में अकेला पाकर भाभी से जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध कर शोर मचाकर पीड़िता ने अपनी इज्जत बचाई। पीड़िता ने जब आरोपी देवर की सास-ससुर से शिकायत की तो सभी ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की। ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता अपने पीहर पहुंची। पीड़िता ने आरोपी देवर के खिलाफ मानसरोवर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि मानसरोवर निवासी एक महिला (24) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि साल-2022 में उसके पति की मौत हो गई। वह अपने सास-ससुर, देवर और अपने तीन साल के बेटे के साथ ससुराल में रहती है। पति की मौत के बाद से उसके सास-ससुर जबरन देवर से शादी करने का दबाव बना रहे है। महिला ने जब उनकी बात नहीं मानी तो ससुराल वाले उसके साथ गलत व्यवहार करने लगे।

महिला का आरोप है कि 7 फरवरी को वह घर पर अकेली थी। उसे अकेला देखकर आरोपी देवर ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला ने शोर मचाकर जैसे-तैसे आरोपी देवर से छुटकर घर से बाहर भागकर अपनी इज्जत बचाई। सास-ससुर के आते ही पीड़िता ने आरोपी देवर की करतूत के बारे में बताया।

सास-ससुर ने महिला ने आरोपी देवर की बात मानने की कहकर मारपीट की। ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता अपने पीहर आ गई। पीड़िता ने आरोपी देवर के खिलाफ मानसरोवर थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Article