होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

जालोर में डबल मर्डर, सगाई नहीं होने पर 2 देवरों ने की भाभी की हत्या, पड़ोसी को भी उतारा मौत के घाट

01:16 PM Mar 04, 2023 IST | Sanjay Raiswal

जालोर। राजस्थान के जालोर में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां मोदरान गांव में पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूर दो भाईयों ने अपनी भाभी की हत्या कर दी। महिला को बचाने आए पड़ोसी को भी आरोपियों ने मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद एक आरोपी ने आत्महत्या करने का प्रयास भी किया। एक साथ दो हत्या होने से गांव में सनसनी फैल गई। यह घटना जालौर के मादरान गांव की है।

रामसीन थाना पुलिस के अनुसार, मोदरान गांव के एक परिवार में पारिवारिक कलह और सगाई की बात को लेकर हुई कहासुनी हो गई। पुलिस ने बताया कि रतन सिंह पत्नी इंद्रा कंवर (45) अपनी बेटी और बेटे के साथ घर में थी। इसी बीच इंद्रा की बेटी की सगाई को लेकर आटे-साटे की प्रथा के दौरान ही इंद्रा के देवरों ने हंगामा कर दिया। इंद्रा के दोनों सगे देवर पहाड़सिंह और डुंगरसिंह अपनी शादी से पहले भतीजी की सगाई की बात को लेकर नाराज थे। इसी बीच दोनों आटे-साटे की प्रथा नहीं करने देने की बात कहने लगे। इस पर विवाद बढ़ता चला गया।

दोनों चाचाओं ने भतीजे पर भी किया वार…

कहासुनी के बाद दोनों देवरों (पहाड़सिंह और डुंगरसिंह) ने कुल्हाड़ी से अपनी भाभी के गले पर वारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने अपने 12 साल के भतीजे पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल को गंभीर हालात में भीनमाल के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर मची चीख-पुकार का शोर सुनकर पड़ोसी हरिसिंह वहां पहुंचे। हरिसिंह ने दोनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसकी भी कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वहीं वारदात के बाद एक आरोपी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास भी किया।

एक साथ दो मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत मे लेकर अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, दोनों शव को रामसीन राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। इधर, जालोर पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग सिद्धू ने घटना को लेकर कहा कि मामला पारिवारिक से जुड़ा हुआ है। फिलहाल, पुलिस के पास के पास कोई परिवाद नहीं आया है, लेकिन पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Next Article