For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

सनकी देवर की करतूत…फावड़े से भाभी का सिर फोड़ उतारा मौत के घाट, थाने जाकर बोला- गिरफ्तार कर लो

04:47 PM Jul 17, 2023 IST | Sanjay Raiswal
सनकी देवर की करतूत…फावड़े से भाभी का सिर फोड़ उतारा मौत के घाट  थाने जाकर बोला  गिरफ्तार कर लो

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में आपसी कलह में एक देवर ने अपनी ही भाभी को मौत के घाट उतार दिया। सोमवार सुबह देवर ने भाभी के सिर पर फावड़े से वार हत्या कर दी। भाभी की हत्या करने के बाद आरोपी देवर ने थाने में जाकर वारदात करना स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

मृतका मनरेगा में काम कर रही थी, उसकी दादी सास भी साथ थी। बीच-बचाव करने पर दादी के भी चोट आई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी के चलते देवर ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी बनवारीलाल मीणा, एसएचओ सोनू चौधरी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर मृतका के परिजनों से जानकारियां जुटाई। यह घटना श्रीगंगानगर के पदमपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत 39 आरबी के गांव 43 आरबी की है।

पुलिस ने बताया कि पदमपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत 39 आरबी के गांव 43 आरबी निवासी सरोज (28) पत्नी राजाराम मनरेगा में काम करती थी। सोमवार सुबह भी सरोज गांव 43 आरबी में मनरेगा के काम के लिए अपनी दादी सास के साथ पहुंची। इसी दौरान सरोज का देवर नारायणाराम पुत्र धनुराम वहां आया। नारायणाराम ने आते ही उसकी भाभी से मारपीट शुरू कर दी। नारायणाराम को अपनी भाभी से झगड़ता देख पास ही काम कर रही उसकी दादी बीच बचाव के लिए आई, लेकिन आरोपी ने उस पर भी फावड़े से हमला कर दिया। इससे वह दूर जा गिरी। झगड़े के दौरान नारायणाराम ने अपनी भाभी सरोज के सिर में फावड़े से वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लंबे समय से था देवर-भाभी में विवाद…

पुलिस ने बताया कि महिला की मौत की वजह देवर-भाभी में लंबे समय से चल रहा पारिवारिक विवाद सामने आया है। इसी के चलते नारायणाराम ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने गांव 43 आरबी पहुंचकर शव कब्जे में लिया और इसे सरकारी अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.