होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

शादी के बाद पहली बार घर आई भाभी, देवर ने रख दी ऐसी डिमांड, सब हो गए हैरान, वीडियो हुआ वायरल

01:47 PM Mar 17, 2023 IST | Sanjay Raiswal

नई दिल्ली। शादी के बाद हर लड़की का ससुराल में हर रिश्ता नया होता है। ऐसे में नई दुल्हन का साथी पति का छोटा भाई यानि देवर होता है। देवर-भाभी का रिश्ता (Devar Bhabhi Relationship)मां-बेटे जैसा होता है। वहीं शादी के बाद ससुराल में भाभी का सबसे अच्छा दोस्त उसका देवर होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर देवर-भाभी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। शादी के बाद महिला पहली बार अपने ससुराल आती है। यहां आते ही भाभी का देवर ऐसी डिमांड कर देता है, जिसके बारे में सुनकर दूल्हे के साथ-साथ वहां मौजूद सभी लोग भी हैरान रह जाते है।

देवर-भाभी का खूबसूरत वीडियो वायरल…

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते है कि शादी के बाद दुल्हन पहली बार अपने सुसराल आती है। दूल्हे के परिजन अपनी बहू का का ग्रैंड वेलकम करते हैं। इस दौरान दूल्हे का छोटा भाई अपनी भाभी का स्वागत करने के लिए दरवाजे पर ही खड़ा रहता है।

जैसे ही नई नवेली दुल्हन घर के अंदर आने को होती है। इसी बीच देवर अपनी भाभी को रोक लेता है और वह अपनी अनोखी डिमांड रख देता है। देवर अपनी भाभी से कहता है कि जब आप विदाई के समय अपनी मां के साथ रो रही थीं, तो मैंने आंटी से प्रॉमिस किया था कि भाभी को घर जाकर विक्की या यश नहीं मिलेगा। भाभी को घर पर लक्ष्मण और भरत मिलेंगे।

इसके बाद देवर अपनी भाभी के सामने अनोखी डिमांड रखता है। वह अपनी भाभी से कहता है कि उसकी सफेद टी-शर्ट पर वह उनके कदमों के निशान चाहता हैं। देवर की बात सुनकर भाभी इमोशनल हो जाती हैं। इसके बाद देवर अपनी टी-शर्ट पर भाभी के कदमों के निशान लेता है। इसके बाद भाभी अपने देवर को खुशी से गले लगा लेती हैं।

वहीं देवर अपनी भाभी से कहता है कि ये टी-शर्ट वह उनकी पहली सालगिरह पर पहनेगा। वीडियो सामने आने के बाद लोग भाभी और देवर दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया के इंस्ट्राग्राम पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, ‘बेस्ट देवर यश अर्जुन रावत। भरत और सीता मोमेंट। भैया आपने तो दिल जीत लिया। बेटे हो तो ऐसे,.. भाई हो तो ऐसे। सच में आपने आज के समाज के लिए एक बेहतरीन उदाहरण सेट किया है।

Next Article