For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जिस शख्स से प्यार कर बैठी शादीशुदा महिला, वो प्रेमी निकला देवर, Love स्टोरी में फिर जो हुआ…

01:30 PM Aug 10, 2023 IST | Sanjay Raiswal
जिस शख्स से प्यार कर बैठी शादीशुदा महिला  वो प्रेमी निकला देवर  love स्टोरी में फिर जो हुआ…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक प्रेम कहानी को लेकर हैरान कर देने वाला मामला सानमे आया है। एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी से जुदाई के डर से हाईटेंशन टावर लाइन पर चढ़ गई। काफी समझाइश के बाद वो नीचे उतरी, लेकिन नीचे उतरने के बाद महिला को पता चला उसे सुनकर हैरान रह गया। दरअसल, महिला को पता चला जिस शख्स से वह प्यार करती है। उसका प्रेमी कोई और नहीं बल्कि उसके पति की बुआ का बेटा है। यह घटना 3 अगस्त की है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। यह घटना छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, जिले के नेवरी गांव निवासी अनीता की शादी 6 साल पहले हुई थी। महिला के एक बेटा भी है। शादी के चार साल पति-पत्नी दोनों में सब कुछ सही चल रहा था। लेकिन करीब दो साल पहले दोनों के बीच विवाद हो गया और वह अपने पति को छोड़कर पिता के पास गौरेला में रहने लगी।

यहां आकर महिला एक कपड़े की दुकान पर काम करने लगी। इस दौरान उसकी मुलाकात राजमिस्त्री से हुई। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।

दोनों की इस प्रेम कहानी में आया नया मोड़...

इसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ कोडगार आकर रहने लगी। यहां भी दोनों के बीच सबकुछ सही चल रहा था। दोनों जल्द से जल्द शादी करना भी चाह रहे थे। लेकिन इसी बीच दोनों की इस प्रेम कहानी में नया मोड़ आ गया। जिस युवक से महिला शादी करना चाहती है, वह प्रेमी उसके पति की बुआ का लड़का है और दोनों का रिश्ता देवर-भाभी का है।

अब महिला को यह डर सताने लगा कि एक बार फिर वह अकेली रह जाएगी। इसी बात को बार-बार सोचकर वह परेशान रहने लगी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ और आत्महत्या के इरादे से महिला हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गई।

महिला ने बताया कि वो दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। हम दोनों शादी करना चाहते है और किसी भी हाल में प्रेमी से अलग नहीं होना चाहती। महिला को डर था कि उसकी सच्चाई सामने आने के बाद परिजन और गांववाले उन दोनों को अलग कर देंगे, क्योंकि वो पहले से ही शादीशुदा है। इसलिए वो टावर पर चढ़ गई थी।

महिला ने बताया कि 'वह अपने प्रेमी के घर पर रह रही थी, इसका पता किसी को नहीं था। महिला की उसके प्रेमी से पहली मुलाकात गौरेला में हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।'

प्रेम होने के बाद दोनों को रिश्ते के बारे में पता चला…

वहीं महिला के प्रेमी ने बताया कि उसने गुस्से में अपनी प्रेमिका को डांट दिया था। इसी बात से गुस्सा होकर वह टावर पर चढ़ गई थी। वो भी उसे बचाने के लिए टावर पर चढ़ गया था और उसने प्रेमिका से बोला कि अब वह कभी गाली नहीं देगा। फिर से बड़ी मुश्किल से नीचे उतारा। जब वो नीचे उतारा तो डर गया कि आखिर कैसे वो भी इतने ऊंचे टावर पर चढ़ गया। इससे पहले तो वो कभी एक पेड़ पर भी नहीं चढ़ा था। वह डर कर इसलिए भाग गया था कि कहीं पुलिसवाले उसे पकड़कर पीटने न लगें।

युवक ने प्रेमिका ने कहा, 'चलो मैं तुम्हें तुम्हारे दादा के पास छोड़ आता हूं। लेकिन वो घर नहीं जाना चाहती थी। जबकि प्रेमी चाहता था कि जनवरी तक काम कर लें। कुछ रुपए कमाने के बाद वह प्रेमिका से शादी करें। उसे पता नहीं था कि वह उसके रिश्ते में भाभी लगती है। क्योंकि वह उससे पहले कभी नहीं मिला नहीं और न ही कभी उसके घर गया था। अभी कुछ दिन पहले ही उसे पता चला था कि वो उसके फुफेरे भाई की पत्नी है। दोनों की इच्छा है कि वो परिजनों की सहमति से शादी करना चाहते हैं।

.