होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने खेजड़ली शहीद मेले में की शिरकत यह बडी घोषणा

10:36 PM Sep 13, 2024 IST | Anand Kumar

उप मुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी ने शुक्रवार को जोधपुर के खेजड़ली शहीद मेले में शिरकत की। उन्होंने मां अमृता देवी शहीद स्मारक पहुंचकर 363 पर्यावरण के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री ने गुरु जम्भेश्वर भगवान के मंदिर में पूजा अर्चना की एवं प्रदेश के खुशहाली के लिए कामना की। उप मुख्यमंत्री सुश्री दिया कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण एवं जीवरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों की पावन धरा को नमन करती हूं।

पर्यावरण का रहा है सर्वाधि योगदान,दिया कुमारी

दिया कुमारी ने पेड़ है तो जल है,जल है तो कल है’ इस विचार को हम आज समझ रहे है किंतु आज से लगभग 300 वर्ष पूर्व मां अमृता देवी सहित 363 लोगों ने शहादत देकर पर्यावरण संरक्षण एवं जीव रक्षा का संदेश दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व पटल पर्यावरण संरक्षण एवं जीव रक्षा के साथ पृथ्वी को सुरक्षित बनाने के कृत संकल्पित होकर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के निर्माण में पर्यावरण का सर्वाधि योगदान होगा।

हम मां अमृता देवी का बनाएंगे भव्य स्मारक

सुश्री दिया कुमारी ने कहा गुरु जम्भेश्वर भगवान के आदर्शों पर चलकर बिश्नोई संप्रदाय पर्यावरण की रक्षा कर प्रकृति को बचाकर मानव सेवा के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि बजट घोषणा के अनुरूप हम मां अमृता देवी का भव्य स्मारक बनाएंगे।

शहीद अमृतादेवी बिश्नोई सड़क मार्ग फोर लेन सड़क मार्ग की घोषणा

उप मुख्यमंत्री ने जोधपुर- खेजड़ली-जाडन फोर लेन सड़क मार्ग निर्माण की घोषणा की और कहा इस सड़क मार्ग का नाम ‘शहीद अमृतादेवी बिश्नोई सड़क मार्ग होगा। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि मारवाड़ के लोगों के लिए खेजड़ी का वृक्ष किसी वरदान से कम नहीं है, हमें इसके संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता है। खेजड़ी से प्राप्त लघु वन उपज से किसानों को आर्थिक संबल भी मिलता है। उन्होंने खेजड़ली बलिदान एवं पर्यावरण संरक्षण के इतिहास से आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Next Article