For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Delhi : सीमापुरी में डिवाइडर पर सो रहे 6 लोगों को ट्रक ने कुचला, 4 की मौत

08:58 AM Sep 21, 2022 IST | Jyoti sharma
delhi   सीमापुरी में डिवाइडर पर सो रहे 6 लोगों को ट्रक ने कुचला  4 की मौत

Delhi : राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां के सीमापुरी इलाके में डिवाइडर पर सो रहे 6 लोगों को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। जिससे 4 लोगों की मौेके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

पुलिस की दी जानकारी के मुताबिक सीमापुरी में डीटीसी डिपो रेडलाइट पार करते देर रात करीब 1:51 बजे एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के डिवाइडर पर सो रहे 4 लोगों को कुचल दिया और 2 लोगों को घायल कर दिया। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, एक को मृत घोषित कर दिया गया और चौथे की प्राथमिक इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक 4 व्यक्तियों में 52 वर्षीय करीम, 25 वर्षीय छोटे खान, 38 वर्षीय शाह आलम और 45 वर्षीय राहुल शामिल हैं। दो घायलों में 16 वर्षीय मनीष और 30 वर्षीय प्रदीप। पुलिस का कहना है कि अज्ञात ट्रक का पता लगाने के लिए वाहन का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

.