For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

दिल्ली त इंडिया है न, ई भारत है…. INDIA और भारत की बहस के बीच लालू यादव की इंटरव्यू क्लिप वायरल, देखें वीडियो

सोशल मीडिया से लेकर सियासी जगत तक पिछले दिनों शुरु हुआ इंडिया या भारत.. भारत या इंडिया का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम I.N.D.I.A है। इस नाम के रखे जाने के बाद से ही इसका विरोध शुरू हो गया था।
10:31 PM Sep 06, 2023 IST | Kunal bhatnagar
दिल्ली त इंडिया है न  ई भारत है…  india और भारत की बहस के बीच लालू यादव की इंटरव्यू क्लिप वायरल  देखें वीडियो

Jaipur: सोशल मीडिया से लेकर सियासी जगत तक पिछले दिनों शुरु हुआ इंडिया या भारत.. भारत या इंडिया का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम I.N.D.I.A है। नाम बदलने की चर्चाओं के बीच विपक्ष लगातार इसका विरोध शुरू हो गया था।

Advertisement

इसको लेकर बीजेपी के तमाम नेताओं ने इसका बहिष्कार करना शुरू कर दिया था और इसे ब्रिटिश काल का नाम बताया था। इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता लालू प्रसाद यादव का एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। जिसमें वह इंडिया का जिक्र कर तंज कसते नजर आ रहे हैं।

इंटरव्यू क्लिप हुआ वायरल

इंडिया बनाम भारत की बहस के बीच लालू प्रसाद यादव का कई साल पुराना एक इंटरव्यू वायरल हो गया है। जिसमें लालू यादव दिल्ली को इंडिया और बिहार को भारत कहते नजर आ रहे हैं।

दिल्ली त इंडिया है न, ई भारत है...

इस वायरल वीडियो में लालू यादव नीम की छड़ से अपने दांत साफ करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जब रिपोर्टर उनसे पूछता है कि क्या आपने कभी ब्रश का इस्तेमाल नहीं किया है? इस पर लालू कहते हैं कि हां किया है… रिपोर्टर कहता है कि दिल्ली में दिक्कत होगी, इस पर लालू कहते हैं कि वहां नहीं मिलता। दिल्ली त इंडिया है न, ई भारत है…भारत में मिलता है।

खास अंदाज में है लालू का इंटरव्यू

लालू प्रसाद यादव अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं, इसी अंदाज में उनका ये इंटरव्यू भी है, जो अब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग इस क्लिप को शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि लालू यादव ने बहुत पहले ही इंडिया और भारत में अंतर बता दिया था। इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

यूजर ने लिखा- तेजस्वी बबुआ कुछ कहेंगे?

इस इंटरव्यू क्लिप को शेयर करने के साथ ही लोग भारत और इंडिया विवाद से जोड़ कर इस क्लिप को देख रहे है। सनातनी अनुराग में ट्वीट करते हुए लिखा- #INDIA और भारत में अंतर #लालू यादव मोदी जी के फूल सपोर्ट में😁 वो लोग कोन है जो इन नमूनों को वोट देते है मुझे तो तरस आता है। ऐसे लोगो पर I.N.D.I.A.। एक अन्य यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'भारत' की वकालत करते लालू प्रसाद यादव !! तेजस्वी बबुआ कुछ कहेंगे ??।

.