For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Delhi Court Firing : दिल्ली की साकेत कोर्ट में गवाही देने आई महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग, केजरीवाल ने कहा- रामभरोसे है सुरक्षा इंतजाम  

11:57 AM Apr 21, 2023 IST | Jyoti sharma
delhi court firing   दिल्ली की साकेत कोर्ट में गवाही देने आई महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग  केजरीवाल ने कहा  रामभरोसे है सुरक्षा इंतजाम  

Delhi Court Firing दिल्ली के साकेत कोर्ट में आज एक मामले में गवाही देने आई महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां चल गईं। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है, कोर्ट में पुलिस सुरक्षा के बीच में इस तरह की फायरिंग होना पुलिस की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। इस वारदात का एक वीडियो भी जारी हुआ है।

Advertisement

यह मामला दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का है, जिसमें एक महिला गवाही देने के लिए आ रही थी। जैसे ही वह कोर्ट परिसर में दाखिल हुई पहले से ही रेकी कर घात लगाए बैठे बदमाशों ने महिला पर फायरिंग कर दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि फायरिंग करने वाला व्यक्ति वकील की ड्रेस पहने हुए हैं। जैसे ही फायरिंग हुई कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। हमलावरों ने महिला पर चार गोलियां ताबड़तोड़ बरसाए डॉक्टर्स के मुताबिक घायल महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

रामभरोसे छोड़ रखी है सुरक्षा

इस घटना का संज्ञान लेते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया और दिल्ली की चरमराती कानून व्यवस्था का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि दूसरों के कामों में अड़चन डालने और हर बात पर गंदी राजनीति करना भाजपा का काम है। इसके बजाय उनको अपने काम से काम रखना चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर आपसे कानून व्यवस्था नहीं संभाली जाती तो फिर इस्तीफा दे दो, ताकि कोई और इसे संभाल सके। राम भरोसे लोगों की सुरक्षा आपने छोड़ रखी है।

.