For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

Deepika Padukone ने सरेआम किया Ranveer Singh को इग्नोर, वीडियो हुआ वायरल

01:01 PM Mar 24, 2023 IST | Prasidhi
deepika padukone ने सरेआम किया ranveer singh को इग्नोर  वीडियो हुआ वायरल

दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) और रणवीर सिंह(Ranveer Singh ) बॉलीवुड के पॉपुलर और आइडिल कपल में से एक हैं। फैंस को दोनों से इस कदर प्यार है कि, उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। वहीं हाल ही में एक इवेंट से दोनों की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस इवेंट में दोनों ने ही ब्लैक पहन रखा है, दीपिका काली साड़ी में बेहद सुंदर दिख रही हैं। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद जो एक बात लोगों के मन में खटक रही है वो है कि, दोनों इवेंट में एक दूसरे से खफा-खफा नज़र आ रहे थे।

Advertisement

दूर-दूर नज़र आए दीपवीर

बीती रात एक स्पोर्ट्स इवेंट में दीपिका और रणवीर(Ranveer Singh ) साथ नजर आए। दोनों ने रेड कार्पेट पर खूब सुर्खिया बटौरी। लेकिन जो बात अटपटी थी वो थी दोनो का एक दूसरे से दूर नज़र आना। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, रणवीर ने कई बार दीपिका का हाथ पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो बार-बार आगे बढ़ गई।

लोगों ने उठाए सवाल

इससे पहले भी दीपिका(Deepika Padukone) और रणवीर के रिश्तें पर ये अफवाह उड़ चुकी है कि, दोनों का जल्द ही डायवोर्स होने जा रहा है। हालांकि ये बात बिल्कुल गलत साबित हो गई थी। वहीं लोग अब इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि, ‘दीपिका गुस्से में हैं, उसने हाथ नहीं पकड़ा।’ कुछ लोग मजे लेते हुए भी दिख रहे हैं और कहा है- ‘दीपिका ने हाथ नहीं बढ़ाया।’ काफी लोगों ने कहा है कि उन्हें लग रहा है कि दोनों जल्द अलग होने वाले हैं।

पिछले साल उड़ी थी अलग होने की खबर

दोनों के अनबन की ये कोई पहली खबर नहीं है। आपको बता दें कि, साल 2022 में भी दोनों के अलग होने की खबर सामने आई थी। हाल ये था कि, लोग मानने लगे थे कि वो एक दो महीने में तलाक ले लेंगे। लेकििन कपल ने इस अफवाहों को गलत साबित कर दिया था। अब लोगं यहीं दुआ कर रहे हैं कि, इस बार कोई भी अलग होने की खबर न आए।

.