होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

जयपुर में महिला कांस्टेबल पर बदमाश ने किया हमला, पकड़ने गई तो गला काटकर भागा आरोपी

12:59 PM Oct 19, 2023 IST | Sanjay Raiswal

जयपुर। राजधानी जयपुर में राजस्थान पुलिस एकेडमी (आरपीए) स्थित सरकारी क्वार्टर में रहने वाली एक महिला कांस्टेबल पर अज्ञात बदमाश ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बदमाश के हमले में महिला गंभीर घायल हो गई। घायल महिला अस्पताल पहुंची और अपना इलाज करवाया। महिला के गले में 8 टांके आए। इसके बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। महिला ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शास्त्री नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के अनुसार, निर्भया में तैनात महिला कांस्टेबल कृष्ण है। 18 अक्टूबर की रात करीब 2 वह अपने पति और बच्चों के साथ घर में सो रही थी। घर का गेट खुला हुआ था। इसी दौरान बदमाश उसके घर में घुसा। बदमाश के घर में घुसने पर वह जाग गई। महिला के शोर मचाने पर बदमाश ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसके गले पर गहरा घाव हो गया।

क्वार्टर का दरवाजा बंद कर फरार हुआ आरोपी…

घायल होने के बाद भी कांस्टेबल कृष्ण के साथ परिवार के लोगों ने भी उसे पकड़ने का काफी प्रयास किया। लेकिन, आरोपी क्वार्टर का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया। शोर सुनकर आसपास में रह रहे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कृष्णा को अस्पताल लेकर गए। जहां महिला कांस्टेबल के गले पर 8 टांके आए हैं।

शास्त्री नगर के एसआई मुकेश ने बताया कि महिला कांस्टेबल कृष्णा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद अलग-अलग टीम बनाकर जांच की जा रही है। आरपीए के आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Article