होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

व्यापारी का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका में विरोध में उतरे लोग, पुलिस ने 10 घंटे बाद खुलवाया जाम

07:01 PM Apr 23, 2023 IST | Sanjay Raiswal

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ में रविवार सुबह करीब 6:00 बजे सड़क किनारे युवक का शव मिला। युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक की पहचान लक्ष्मणगढ़ निवासी दिनेश कुमार शर्मा (40) उर्फ दिन्नू घड़ावली पुत्र श्रीराम के रूप में हुई। मृतक दिनेश शर्मा ऑटो पार्ट्स व्यापारी है। व्यापारी के मुंह व हाथ पर चोट के निशान भी हैं। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। व्यापारी का शव मिलने की खबर जैसे फैली। लोग बाजार को बंद कर घनास्थल पर पहुंचे।

सुबह सात बजे से ही गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए। मौके पर जुटे लोगों व परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी, मृतक की पत्नी को नौकरी व आर्थिक मुआवजे की मांग की। मौके पर कई थानों की पुलिस व कस्बे और आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की भीड़ के कारण रोड पर जाम लग गया।

इधर, शव के साथ भाजपा नेता बन्नाराम मीणा, प्रदीप जैन, पूर्व महिला कांग्रेस के प्रदेश सदस्य मीना गुप्ता श्याम सुंदर मीणा, संजीव कटारा मौजपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरपत सिंह राजपूत, विजय समर्थ मीणा, व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष हरिमोहन शर्मा सहित अनेकों जनप्रतिनिधि व जनता उपस्थित रही। मौके पर पुलिस डीएसपी डीएसपी राजेश शर्मा, एसडीएम सुभाष यादव, एसएचओ अवतार सिंह गुर्जर, बडौदामेव एसएचओ हितेश, गोविंदगढ़ एसएचओ ताराचंद सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता पहुंचा। पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

लोगों का कहना था कि हत्या के आरोपियों को पकड़ा जाए। मृतक की पत्नी को संविधा पर नौकरी व आर्थिक सहायता मिले। मृतक दिनेश शर्मा के दो बच्चे हैं। दोनों स्कूल में पढ़ते हैं। प्रशासन और जनता के बीच बैठक में सहमति बनी। प्रशासन से मृतक की पत्नी को संविधा पर नौकरी और सरकार से आर्थिक मुआवजा देने का आश्वासन दिया। साथ ही किसी भी ग्रामीण के खिलाफ रोड जाम का मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा।

पुलिस ने सुबह 7 बजे से सड़क पर लगा जाम शाम 4 बजे खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने मृतक का लक्ष्मणगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना यह है लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस इस गुत्थी को सुलझा पाती है या नहीं।

(इनपुट-नितिन शर्मा)

Next Article