For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

जोधपुर में पति-पत्नी का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

04:51 PM Mar 26, 2023 IST | Sanjay Raiswal
जोधपुर में पति पत्नी का शव मिलने से मचा हड़कंप  पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में रविवार को एक ह्दय विदारक घटना सामने आई है। बरामदे के कमरे में पति और पत्नी मृत अवस्था में मिले है। एकसाथ पति-पत्नी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौत के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह घटना बिलाड़ा थाना क्षेत्र के पड़ासला खुर्द गांव की है।

Advertisement

बिलाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह पड़ासला खुर्द गांव में पति-पत्नी के शव मिले। मृतक दंपति की पहचान पति नारायण रामभाट और पत्नी राणी देवी के नाम से हुई।

पुलिस ने पत्नी की हत्या के बाद पति की आत्महत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से जांच में जुट गई है।

एक दिन पहले दो भाईयों ने की आत्महत्या…

बता दें कि एक दिन पहले ही जोधपुर के देचू थाना क्षेत्र के सेतरावा गांव में एक ही परिवार के दो युवकों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शनिवार को दोनों के शव घर से दूर खेत में पेड़ से लटके मिले। दोनों मृतक युवक आपस में भाई है। दोनों भाईयों के सुसाइड की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को नीचे उतारा। पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

.