For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

नर्मदा नहर में मिला 2 नाबालिग लड़कियों के शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

06:36 PM Apr 26, 2023 IST | Sanjay Raiswal
नर्मदा नहर में मिला 2 नाबालिग लड़कियों के शव   परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जालोर। राजस्थान के जालोर में लापता 2 नाबालिग लड़कियों के शव नर्मदा नहर की मुख्य कैनाल में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सांचौर क्षेत्र से भील समाज की दोनों नाबालिग लड़कियां सोमवार रात से लापता थीं। दोनों लड़कियों का शव मिलने की सूचना पर भील समाज के कई लोग नर्मदा नहर की कैनाल के पास पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव अस्पताल में रखवा दिया है।

Advertisement

अस्पताल में सभी समाज के लोगों ने दिया धरना…

वहीं भील समाज सहित कई वर्ग के लोग अस्पताल के बाहर जुट गए। उन्होंने दोषियों को खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इस निंदनीय कृत्य के खिलाफ भाजपा नेता दानाराम चौधरी, चितलवाना प्रधान प्रतिनिधि हिन्दू सिंह दूठवा, सांचौर प्रधान प्रतिनिधि हरचंद पुरोहित, डॉक्टर सुरेश सागर अध्यक्ष अंबेडकर सेवा समिति सांचोर, भाजपा नेता सांवलाराम देवासी पलादर, भील समाज अध्यक्ष प्रवीण कुमार एडवोकेट, रमेश बोस अगार, विष्णु जीनगर, नरपतसिंह केरिया, मसराराम गर्ग, गजेंद्र सिंह विरोल पूर्व सरपंच सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित है।

चाचा ने लगाया अपहरण कर हत्या करने का आरोप…

पुलिस ने बताया कि सांचौर थाना क्षेत्र के नाबालिग लड़कियों के चाचा ने थाने में मामला दर्ज कराया है। शिकायत में बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे उसकी 17 साल और 16 साल की भतीजी सोमवार रात को कमरे में सो रही थी। इस दौरान आरोपी सुरेश कुमार पुत्र सुरता राम निवासी चितलवाना घर पर आया और दोनों को बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर जंगल की तरफ ले गया। जहां साथी अनिल कुमार और देवराम विश्नोई के साथ लड़कियों को अज्ञात जगह पर ले गए। उन्होंने बताया कि रात में जब परिवार के लोग जागे तो लड़कियां घर पर नहीं मिली। इसके बाद आसपास उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद गांव के लोग पंचायत भवन पहुंचे, जहां सुरेश कुमार पुत्र सुरता राम मिला। गांव वालों ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कि उसी ने दोनों लड़कियों को अनिल और देवा राम को सौंपा था। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मौके पर बुलाया और युवक को सौंप दिया। इसके बाद नहर में युवतियों की तलाश शुरू की गई तो बुधवार सुबह दोनों के शव नहर में मिले।

नाबालिगों की हत्या कर शव नहर में डालने का आरोप…

सूचना के बाद एएसपी दशरथ सिंह, डीएसपी रूप सिंह इंदा और सांचौर थानाप्रभारी निरंजन प्रताप सिंह सहित अन्य आलाधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। लड़कियों के परिजनों ने हत्या कर उनके शव नहर में फेंकने के आरोप लगाए हैं। अस्पताल में बड़ी संख्या भील समाज के लोग एकत्रित हैं।

.