For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

ओपन शर्ट में तस्वीर शेयर कर मलाइका ने लगाई आग, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल, बोले-'कुछ तो शर्म कर लो'

Malaika Arora Troll: फुटबॉलर डेविड बेकहम के साथ ओपन शर्ट में नजर आई एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा। यूजर्स ने ट्रोल करते हुए बोला थोड़ा तो शर्म करों।
05:43 PM Nov 16, 2023 IST | BHUP SINGH
ओपन शर्ट में तस्वीर शेयर कर मलाइका ने लगाई आग  यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल  बोले  कुछ तो शर्म कर लो

Malaika Arora Troll: बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक बार फिर से अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने फेमस इंग्लिश फुटबॉलर डेविड बेकहम के साथ एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा के साथ उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी नजर आ रहे हैं। जैसे ही ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है मलाइका के लुक के चर्चे आम हो चले हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया जा रहा है।

Advertisement

ओपन शर्ट में दिखी मलाइका

मलाइका अरोड़ा इस तस्वीर में ओपन शर्ट में नजर आ रही हैं। उनकी शॉर्ट स्कर्ट के बटन खुले हुए हैं। एक्ट्रेस इस तस्वीर अपने आपको खूब एक्सपोज कर रही हैं। फोटो में अर्जुन कपूर भी मलाइका के साथ दिख रहे हैं। डेविड बेकहम के साथ मलाइका और अर्जुन बिंदास पोज देते नजर आ रहे हैं।

ट्रोल हुईं मलाइका

मलाइका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ये तुम्हारे लिए अरहान खान। हमारे ऑल टाइम फेवरेट। शुक्रिया सोनम कपूर और आनंद आहूजा इस ब्यूटीफुल इवनिंग के लिए।' इस फोटो के वायरल होते ही ट्रोलर्स ने मलाइका को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक ने लिखा, 'कुछ तो शर्म करो।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'क्या पहना है इसने, शर्म करो थोड़ा।'

सोनम कपूर ने रखी थी पार्टी

एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने घर पर फुटबॉलर के लिए वेलकम पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी। जिसमें मलाइका अरोड़ा सबसे रिवीलिंग ड्रेस में पहुंची थीं।

पार्टी फिर एक साथ दिखे अर्जुन-मलाइका

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे वक्त से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं, लेकिन बीच में खबर आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन सोनम कपूर की पार्टी में ये एक जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आईं। इन तस्वीरों को देखकर यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अर्जुन और मलाइका अभी रिलेशनशिप में हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-Tiger 3 Collection Day 4: भारत और न्यूजीलैंड के मैच ने सलमान की ‘टाइगर 3’ धो डाला, बस कर पाई

.