For the best experience, open
https://m.sachbedhadak.com
on your mobile browser.

500 पुलिसकर्मी... 36 घंटे तलाशी, छोटी सी गलती... पकड़ा गया कांस्टेबल के सिर में गोली मारने वाला

दौसा में डीएसटी कांस्टेबल के सिर में गोली मारने वाले मुख्य आरोपी सेवर निवासी नवीन जाट को पुलिस ने 36 घंटे बाद दबोच लिया है।
09:01 AM Aug 25, 2023 IST | Anil Prajapat
500 पुलिसकर्मी    36 घंटे तलाशी  छोटी सी गलती    पकड़ा गया कांस्टेबल के सिर में गोली मारने वाला
Constable Firing Case

Constable Firing Case : जयपुर। दौसा में डीएसटी कांस्टेबल के सिर में गोली मारने वाले मुख्य आरोपी सेवर निवासी नवीन जाट को पुलिस ने 36 घंटे बाद दबोच लिया है। आरोपी की तलाश में 500 पुलिसकर्मी की टीम लगातार जुटी रही। लेकिन, एक छोटी सी गलती के चलते आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। हालांकि, इस दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। फिलहाल, आरोपी का जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार जारी है।

Advertisement

आरोपी ने दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रेटा गांव में कांस्टेबल प्रहलाद सिंह के सिर में गोली मारी गई थी। आरोपी की तलाश के दौरान गुरुवार शाम पुलिस टीम को मिले इनपुट के आधार पर रेटा गांव के पेट्रोल पंप के पीछे बाजरे के खेत में बदमाश की घेराबंदी की गई।

जहां दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे घायलावस्था में पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी को गंभीर अवस्था में भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया।

दोस्त से बात की तो पता चली आरोपी की लोकेशन

एएसपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस ने लगातार आरोपी की तलाश में सर्च अभियान चला रखा था। करीब 500 पुलिसकर्मियों द्वारा सर्च अभियान में जगह-जगह दबिश दी जा रही थी। इस दौरान आरोपी ने अपने दोस्त से बात की तो साइबर सेल ने उसकी लोकेशन का पता लगा लिया। पुलिस इसी के आधार पर आरोपी नवीन जाट तक पहुंची। इस मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है। उसकी तलाश जारी है।

ये था मामला

दौसा जिले के सिकंदरा थाना इलाके में बुधवार सुबह 8.45 बजे बाइक चोरों ने घिरने के बाद पीछा कर रही जिला विशेष टीम के कॉन्स्टेबल प्रहलाद सिंह को गोली मार दी। घटना रेटा गांव में हुई। घायल कॉन्स्टेबल प्रहलाद सिंह का जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार जारी है।

ये खबर भी पढ़ें:-विधानसभा चुनाव से पहले फिर बढ़ा BJP का कुनबा, जानें-किस किस ने थामा ‘कमल’ का दामन 

.