होमइंडिया
राज्य | राजस्थानमध्यप्रदेशदिल्लीउत्तराखंडउत्तरप्रदेश
मनोरंजनटेक्नोलॉजीस्पोर्ट्स
बिज़नेस | पर्सनल फाइनेंसक्रिप्टोकरेंसीबिज़नेस आईडियाशेयर मार्केट
लाइफस्टाइलहेल्थकरियरवायरलधर्मदुनियाshorts

Dausa: कांस्टेबल पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दौसा के बसवा थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक कांस्टेबल का बताया जा रहा है। कांस्टेबल पर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार आरोपी कांस्टेबल दौसा जिले के सिकंदरा थाने में तैनात है।
10:52 PM Aug 17, 2023 IST | Avdhesh

जयपुर। दौसा के बसवा थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक कांस्टेबल का बताया जा रहा है। कांस्टेबल पर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार आरोपी कांस्टेबल दौसा जिले के सिकंदरा थाने में तैनात है।

पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

पीड़िता द्वारा दी गई रिपोर्ट के अनुसार घटना 15 अगस्त रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है आरोपी पीड़िता के घर पर आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता की ओर से बसवा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

आरोपी कांस्टेबल को पकड़कर खाट से बांधा

पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह घर पर अकेली सो रही थी, उसके पति और सास किसी कार्यक्रम में गए थे। इस दौरान आरोपी कांस्टेबल ने उसके साथ दुष्कर्म किया, साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इधर, पीड़िता द्वारा दर्ज कराई एफआईआर में बताया गया है कि जब पीड़िता चिल्लाई तो आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी कांस्टेबल महेश गुर्जर को पकड़कर खाट से बांध दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

FIR के अनुसार घटना के बाद बसवा पुलिस को मौके पर बुलाया गया और आरोपी को सौंप दिया गया। वहीं अब आरोपी को खाट से बांधे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Next Article